फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के बाद 'पैडमैन' पर लगा 'चोरी' का आरोप, अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 10 Feb 2018 11:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर की फिल्म पैडमैन बहुत इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के रिलीज होते ही यह एक विवाद में फंसती नजर आ रही है। एक उभरते हुए लेखक ने अक्षय पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
एक नए लेखक रिपु दमन जयसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स पर उसकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया है। रिपु ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी लिखी स्क्रिप्ट 1.5 साल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स को भेजी थी और फिल्म के सीन्स उसी से लिए गए हैं। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Ripu Daman
बता दें कि पैडमैन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिपु दमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखकर इसके बारें में बताया था। उन्होंने कहा है कि वे कोर्ट में जाएंगे और फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि पैडमैन ने पहले दिन करीब 12 करोड़ का बिजनेस किया। सिनेमाघरों में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले सोशल मुद्दे पर बनी इस फिल्म पर पाकिस्तान में विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एनओसी देने से मना कर दिया। वहां फिल्म को बैन का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें