फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार 'एक दो तीन..' के नए वर्जन पर आया सरोज खान का बयान, बोलीं- 'मुझे जैकलीन पर...'

Fri, 23 Mar 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सरोज खान
माधुरी दीक्षित के गाने का नया वर्जन 'एक दो तीन' जबसे रिलीज हुआ है तबसे विवादों में घिरा हुआ है। एक ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने को बेकार बताया तो दूसरी तरफ सलमान ने जैकलीन का सपोर्ट करते हुए उनकी तारीफ की। यह भी कहा जा रहा है कि माधुरी को यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया इसलिए वो जैकलीन के मैसेज को इग्नोर कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस
यह गाना 1988 में आई फिल्म तेजाब का है। फिल्म को एन चंद्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के 'एक दो तीन' गाने पर माधुरी ने ऐसी परफॉर्मेंस दी थी कि वो रातों-रात हिट हो गई थीं। जब एन चंद्रा को इस बारे में पता चला तो वो काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि उनको किसी ने बताना तक जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

3 of 6
Saroj Khan
वो और सरोज खान इस पर लीगल एक्शन लेंगे। एन चंद्रा ने कहा, 'सरोज खान ने ही मुझे आकर बताया कि आपने देखा उन लोगों ने एक दो तीन गाने का क्या हाल किया है।' सरोज खान और एन चंद्रा ने तो गाने पर केस करने का भी मन बना लिया था। 
 

4 of 6
Saroj Khan
एक इंटरव्यू में सरोज से नए वर्जन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया था। लेकिन अचानक सरोज खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे पूरा विवाद ही खत्म हो गया। हाल ही में एक लीडिंग न्यूजपेपर से बात करते हुए सरोज खान ने कहा कि वो गाने से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन
उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मुझे अहमद खान और गणेश आचार्य पर गर्व है कि उन्होंने हमें यह गाना ट्रिब्यूट किया। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।' बता दें कि जब सरोज खान ने यह गाना कोरियोग्राफ किया था तब अहमद खान उनके असिस्टेंट डायरेक्टर थे और गणेश आचार्य बैकग्राउंड डांसर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन
खबरों की मानें तो अब कोई लीगल एक्शन नहीं होगा। माधुरी और जैकलीन में कॉम्पटीशन और तुलना करने जैसा कुछ नहीं है। दोनों ही अलग तरह की डांसर हैं। यह सवाल उठाना बेबुनियाद है कि कौन सा वर्जन ज्यादा अच्छा है। 'बागी 2' की पूरी टीम ने इस पर बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें