फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अगले साल रिलीज होगी 'टाइगर 3' और भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 04 Mar 2022 07:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक सलमान खान की 'टाइगर 3' के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
विज्ञापन
1 of 10
टाइगर 3, भीमला नायक - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक सलमान खान की 'टाइगर 3' के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। बता दें कि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

Tiger 3 Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ईद पर आएगी सलमान खान, कटरीना कैफ की 'टाइगर 3'; यशराज फिल्म्स ने जारी किया टीजर
विज्ञापन

2 of 10
जलसा फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जलसा' का पहला टीजर जारी कर दिया है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'जलसा' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें शेफाली शाह और विद्या बालन के अलावा मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल और सूर्य काशीभटला जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म 18 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

JALSA Teaser Out: फिल्म 'जलसा' में है सस्पेंस और थ्रिल का तड़का, हैरान परेशान दिखीं विद्या बालन और शेफाली शाह
विज्ञापन

3 of 10
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण के घर खुशखबरी आई है। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट थीं और अब श्वेता ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। आदित्य और श्वेता माता-पिता बन गए हैं। श्वेता ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, श्वेता और आदित्य 24 फरवरी को ही माता-पिता बन गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस के साथ साझा नहीं की। हाल ही में, आदित्य ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ये गुडन्यूज फैंस को दी है। इस इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उन्हें एक बेटी ही हो।

खुशखबरी: आदित्य नारायण बने पापा, सिंगर की पत्नी श्वेता ने बेटी को दिया जन्म

4 of 10
भीमला नायक कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म भीमला नायक रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर हिंदी में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का तेलुगु वर्जन 25 फरवरी को पर्दे पर रिलीज कर दिया गया था। भीमला नायक अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और पांचवें दिन तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

Bheemla Nayak In Hindi: भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर रिलीज, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन की थी 60 करोड़ की कमाई
विज्ञापन

5 of 10
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की हर फिल्म के लिए उनके फैंस उत्साहित रहते हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रभास ने अपने फैंस को एक इशारा दिया है। दरअसल वह फिर से महेन्द्र बाहुबली बनने की तैयारी में हैं। एक इंटरव्यू में प्रभास ने बताया कि वह बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिर हाथ मिला सकते हैं। प्रभास ने कहा कि राजामौली बाहुबली की फ्रेंचाइजी  बंद करने की तैयारी में नहीं हैं। ऐसे में इस फिल्म का अगला पार्ट जल्द आ सकता है। ऐसे में फैंस फिर से प्रभास को बाहुबली में देखने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।

Bahubali 3: बाहुबली 3 के लिए एसएस राजामौली से फिर हाथ मिलाने वाले हैं प्रभास, एक इंटरव्यू में किया खुलासा
 
विज्ञापन

6 of 10
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने एक से एक शानदार वेब सीरीज में काम किया है और अब वह एक और मजेदार वेब सीरीज लेकर आ रहे है, जिसका एलान भी हो गया है। इस बार मनोज बाजपेयी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का नाम 'सूप' है, जो दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज के जरिए फिल्ममेकर अभिषेक चौबे भी फिर से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें मनोज और कोंकणा का लुक भी देखने को मिल रहा है। 

Soup: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'सूप' का फर्स्ट लुक आया सामने, क्राइम के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का
विज्ञापन

7 of 10
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी शो स्टार किम कार्दशियन इन दिनों अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट के साथ तलाक को लेकर जारी विवादों के चलते चर्चा में हैं। किम ने कान्ये के जुबानी हमले से परेशान होकर हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी। इस क्रम में लॉस एंजेलिस कोर्ट ने बीते दिनों किम केपक्ष के फैसला सुनाते हुए उन्हें अपना स्टेटस सिंगल करने की अनुमति दे दी थी।

Kim Kardashian Kanye West: कानूनी तौर पर सिंगल घोषित होने के बाद किम कार्दशियन ने अपने नाम से हटाया कान्ये वेस्ट का नाम

8 of 10
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
देशभर में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही हैं। उधर महाराष्ट्र में भी कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 467 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। राज्य में आज 12 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को कोविड पॉजिटिव होने की खबर समाने आ रही है। हालांकि करिश्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी नहीं दी है। लेकिन करीना कपूर और काजोल की बातचीत में इसका खुलासा हो गया है।

Covid 19: करिश्मा कपूर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की बात? करीना-काजोल की बातचीत में सामने आया सच

9 of 10
पूनम पांडे - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर चर्चा बटोरने वालीं पूनम पांडे इन दिनों कंगना रणौत की जेल यानी लॉकअप में बंद हैं। इस शो में पूनम अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों पूनम ने बताया था कि कैसे उनके पति ने सुहागरात पर ही उनसे मारपीट की जिसकी वजह से उनके ब्रेन हेमरेज हो गया था। अब पूनम ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उन्हें ट्रोल करते हैं।

Lock Upp: अश्लीलता फैलाने के आरोप पर बोलीं पूनम पांडे, 'लोग रात में मेरी वीडियो देखते हैं और सुबह...'
विज्ञापन

10 of 10
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इंडिया में रियलिटी शोज को काफी पसंद किया जाता है। अब तक टीवी इंडस्ट्री में डांस, सिंगिंग से लेकर स्टंट बेस्ड रियलिटी शोज देखने को मिले हैं। लेकिन अब डिस्कवरी चैनल पर इंडिया का पहला ऐसा रियलिटी शो आने वाला है, जिसमें एक सुपरहीरो की तलाश की जाएगी। इस रियलिटी शो का नाम 'इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर' है, जिसमें विद्युत जामवाल बतौर होस्ट नजर आएंगे। इस शो में उनके साथ चार एक्सपर्ट्स आने वाले हैं। आज यानी 4 मार्च को इस रियलिटी शो की वर्जुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रीमियर लॉन्च किया गया, जिसमें इस शो का धमाकेदार ट्रेलर दिखाया गया। इस ट्रेलर में शानदार शो की एक झलक देखने को मिली है। 

India Ultimate Warrior: इंडिया का असली योद्धा तलाश करने आ रहे हैं विद्युत जामवाल, सामने आया शो का धमाकेदार ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें