विलियम हर्ट
- फोटो : social media
हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी फ्रैंनचाइजी मार्वल्स की ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुके एक्टर विलियम हर्ट ने 13 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 71 वर्ष के थे। विलियम हॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक थे, वे ऑस्कर से भी सम्मानित हो चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। 'कैप्टन अमेरिका', 'ब्लैक विडो', 'द इंक्रेडिबल हल्क' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीतने वाले अभिनेता विलियम हर्ट ने कैंसर से लड़ते हुए दम तोड़ा। इस गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात खुद विलियम ने साल 2018 में बताई थी।
दुखद : 'कैप्टन अमेरिका' में काम कर चुके ऑस्कर विजेता एक्टर विलियम हर्ट का निधन