फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साजिद खान की मुश्किलें बढ़ीं और कानूनी पचड़ों में फंसी ‘थैंक गॉड’, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 19 Oct 2022 08:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
साजिद खान, थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको सिनेमा जगत से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हलचल हुई है...
विज्ञापन

2 of 11
प्रभास, भूषण कुमार, ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपर स्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन जैसे ही इस फिल्म का टीजर सामने आया। यह फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई। फिल्म के वीएफएक्स और किरदारों का लुक देख लोग भड़क गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब आलोचना हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और लोगों ने इन्हें भी खूब खरी खोटी सुनाई। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को ओम राउत का काम खूब पसंद आया है। इसी वजह से भूषण कुमार ने ओम राउत को एक लग्जरी गिफ्ट दिया है। 

Adipurush: आलोचनाओं के बाद भी ओम राउत के काम के दीवाने हुए निर्माता भूषण कुमार, दिया करोड़ों रुपये का गिफ्ट
विज्ञापन

3 of 11
हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा की फिल्म 'फराज' का लंदन में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता द्वारा निर्मित और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फराज' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म का लदंन में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया, जिसमें निर्माता निर्देशक से लेकर फिल्म से जुड़े अन्य सदस्य भी शामिल रहे।  जहान कपूर और आदित्य रावल अभिनीत हंसल मेहता की 'फराज' का वर्ल्ड प्रीमियर लंदन के सोहो में प्रतिष्ठित कर्जन सिनेमा में हुआ। इस दौरान पूरा हॉल दर्शकों से भरा हुआ था। जहां फिल्म को काफी सराहनी मिली। बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में बांग्लादेश में हुए एक आतंकी हमले पर आधारित है। 

Faraaz: 'BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल' में हुआ फराज का वर्ल्ड प्रीमियर, ढाका में हुए आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म

4 of 11
आर्यन खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में नार्कोटेक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीते मंगववार को अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक आर्यन खान को जानबूझकर फंसाया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार करीब 7-8 अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उनपर कार्रवाई होगी। इस मामले पर अब बॉलीवुड के क्रिटिक केआरके का भी बयान सामने आया है। केआरके ने आर्यन खान का सपोर्ट किया है। 

KRK: 'सरकार आर्यन खान को मुआवजा दे', शाहरुख खान के बेटे के सपोर्ट में उतरे केआरके
विज्ञापन

5 of 11
थैंक गॉड - फोटो : social media
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है लेकिन सिनेमाघरों में आने से पहले ही यह फिल्म विवादों में फंस चुकी है। अजय देवगन इस फिल्म में चित्रगुप्त की भूमिका में दिखाई देंगे, जो थ्री पीस सूट पहने हुए होंगे। हालांकि, कुछ लोगों को अजय देवगन का यह लुक पसंद नहीं आया। इसी वजह से फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई। इतना ही नहीं, फिल्म को बैन करने की मांग तक उठने लगी। 

Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन

6 of 11
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का हर सीजन किसी न किसी वजह से विवादों में आ जाता है लेकिन इस बार साजिद खान को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है। वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही  मीटू के दौरान उनपर लगें आरोपों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा शुरुआत से ही काफी मुखर रही हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी बात रखने से लेकर शो को लीगल नोटिस भी भेज चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

Bigg Boss 16: साजिद खान की बढ़ीं मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

7 of 11
राम चरण, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ के सितारों की भी लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। 'आरआरआर' और 'पुष्पा' साउथ की ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी भी जोरों पर चल रही हैं। 

Allu Arjun-Ram Charan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और राम चरण, फिल्म का नाम भी हो गया तय!

8 of 11
चंद्र कुमार बोस - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1945 में विमान हादसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवित बचने की धारणा के इर्द-गिर्द बनाई गई फिल्म की रिलीज से पहले उनके परिजनों ने जनहित याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। परिजनों का कहना है कि नेताजी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को आर्थिक लाभ लेने से रोकने के लिए वे इस बात पर विचार कर रहे हैं।  

Sannyasi Deshonayok: सुभाष चंद्र बोस के नाम के दुरुपयोग पर परिजन चिंतित, यह बड़ा कदम उठाने की कर रहे तैयारी

9 of 11
Kangana Ranaut, Rukmini Maitra - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा और बंगाली थिएटर आर्टिस्ट बिनोदिनी दासी उर्फ नटी बिनोदिनी पर बायोपिक बनने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री कंगना रणौत बिनोदिनी के रूप में पर्दे पर नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि बिनोदिनी दासी पर एक नहीं, बल्कि दो-दो बायोपिक बनने जा रही हैं। बता दें कि बीते महीने ही एक्ट्रेस की एक और बायोपिक का एलान हुआ था। इस बायोपिक में एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा, बिनोदिनी दासी के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के नाम की भी घोषणा हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुक्मिणी मैत्रा अभिनीत बिनोदिनी दासी की बायोपिक का नाम, 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' है। 

Kangana Ranaut: दिग्गज अदाकारा बिनोदिनी दासी पर बन रहीं दो बायोपिक, एक में कंगना निभाएंगी एक्ट्रेस का रोल

10 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल पहले साल 2018 में घोषित निर्देशक नीरज पांडे की ऐतिहासिक फिल्म ‘चाणक्य’ बंद हो गई है। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से इस बात की उम्मीद जगी थी कि हिंदी सिनेमा के दर्शक चाणक्य नीति पर आधारित ये फिल्म जल्द ही बड़े परदे पर देख पाएंगे लेकिन ऐसा होने नहीं जा रहा है। अजय देवगन जल्द ही निर्देशक नीरज पांडे के साथ जो फिल्म शुरू करने जा रहे हैं वह ‘चाणक्य’ नहीं है। 

Chanakya Movie Shelved: नीरज पांडे की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘चाणक्य’ बंद, अजय देवगन के साथ बनेगी दूसरी फिल्म
विज्ञापन

11 of 11
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। इसके ट्रेलर में वरुण धवन का बेहद ही खौफनाक अंदाज देखने को मिला है। वहीं कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि काफी दमदार था, जिसके बाद फैंस इसके ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। टीजर और पोस्टर को मिली दमदार सफलता के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें