फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विदेश में बढ़ीं 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीन्स और अनुष्का शर्मा ने छोड़ा अपना प्रोडक्शन हाउस, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 19 Mar 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया गया है। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही।
विज्ञापन
1 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' न केवल भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित कर रही है, बल्कि विश्व स्तर पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इस फिल्म ने महज आठ दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित यह फिल्म न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी चमक बिखेर रही है।

The Kashmir Files International Box Office: विदेश में बढ़ीं 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीन्स, इन शहरों में पहली बार रिलीज हुई कोई भारतीय फिल्म
 
विज्ञापन

2 of 10
Artyom Datsishin - फोटो : सोशल मीडिया
यूक्रेन और रूस के बीच की जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते काफी दिनों से रूस यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी कर रहा है, जिससे कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। वहीं, अब यूक्रेन के बैले डांसर अर्टिओम दत्शिन की मौत हो गई। अर्टिओम दत्शिन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे। बीते दिनों, वह रूसी गोलीबारी में घायल हो गए थे और अब उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Russia Ukraine War: रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के बैले डांसर की मौत, तीन हफ्तों से थे घायल
 
विज्ञापन

3 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया है कि वे अपना ही प्रोडक्शन हाउस छोड़ रही हैं। उनके द्वारा गठित इस प्रॉडक्शन हाउस को अब पूरी तरह से उनके भाई कर्णेश शर्मा संभालेंगे। अनुष्का ने इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत अपने भाई कर्णेश के साथ की थी। अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपने भाई के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस का काम संभाल कर ही थीं लेकिन अब वो सिर्फ एक्टिंग पर फोकस करना चाहती हैं।

Big News: भाई के साथ खोली कंपनी से अलग हुईं अनुष्का शर्मा, अब सिर्फ परिवार और एक्टिंग पर करेंगी फोकस
 

4 of 10
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया गया है। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही। फिल्म रिलीज के आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में भी पहुंच चुकी है। इसी सबके बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, तेलंगाना में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिसके कारण हालात काफी बिगड़ गए और लोगों के बीच मारपीट भी हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

The Kashmir files: तेलंगाना में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मारपीट का वीडियो वायरल
 
विज्ञापन

5 of 10
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नया पांडे अपने फैशन सेंस को लेकर अकसर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अप्रूवा मेहता के 50वें जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में आई अनन्या पांडे ने सी थ्रू गाउन पहना था। उनका यह लुक वायरल हो गया और वह ट्रोल्स के निशान पर आ गईं।

Viral: मलाइका की तरह कपड़े पहनकर निकलीं अनन्या पांडे, यूजर्स बोले- ये दोनों उर्फी जावेद को कॉपी करने में लगी हैं
 
विज्ञापन

6 of 10
द कश्मीर फाइल्स, बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने महज आठ दिनों के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कश्मीर पर कोई फिल्म बनी हो। इससे पहले भी कश्मीर पर रोजा, शिकारा, हैदर सहित 15 फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि किसी भी फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' जितना उछाल नहीं मिला। 15 फिल्मों में से 11 ने तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन किया था। 1995 में आई 'रोजा' और 2000 में रिलीज हुई 'मिशन कश्मीर' हिट साबित हुईं थीं। वहीं 2014 में आई शाहिद कपूर की हैदर ने औसत प्रदर्शन किया था।

The Kashmir Files Box Office Records: 'पुष्पा', 'बाहुबली-2', 'संजू' काे पछाड़, द कश्मीर फाइल्स ने बनाए तीन रिकॉर्ड
 
विज्ञापन

7 of 10
विवेक अग्निहोत्री-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से इसे सुपरहिट घोषित कर दिया गया है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दर्शकों को तो पसंद आ ही रही है, बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है। इसमें कंगना रणौत इन कलाकारों में से एक हैं। फिल्म को देखने के बाद वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। अब खबर है कि कंगना जल्द ही विवेक अग्निहोत्री से साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं।

Collaboration: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद कंगना रणौत-विवेक अग्निहोत्री ने मिलाया हाथ! जल्द हो सकता है फिल्म का एलान
 

8 of 10
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन के बारे में अक्सर यह खबरें सामने आती हैं कि उन्होंने कभी भाजपा सांसदों पर अपना गुस्सा निकाला तो कभी फोटो ले रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं। आम लोगों से लेकर खास तक, सभी जानते हैं कि जया बच्चन को बहुत गुस्सा आता है। उन्हें तस्वीरें खिचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो गुस्सा होते देखा गया है। बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Video: तस्वीर खींचने पर भड़कीं जया बच्चन, फोटोग्राफर्स पर हुईं नाराज तो यूजर्स बोले- भाजपा को तो आपका श्राप लगा नहीं
 

9 of 10
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म रिलीज होने से पहले कई विवादों के बीच घिरी, लेकिन सिनेमाघरों में लोगों ने इसे देखा तो उनके आंसू रुक नहीं पाए। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती है। फिल्म रिलीज के आठ दिनों बाद सौ करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है और कई बड़े बजट की फिल्मों को मात दे रही है। जल्द ही फिल्म को चार भाषाओं में डब किया जाएगा। 

The Kashmir Files: तमिल, तेलुगु, कन्नड़ व मलयालय में भी देख सकेंगे कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी, जल्द होगी रिलीज
विज्ञापन

10 of 10
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस बीच काजोल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस वीडियो में काजोल लोगों से होली पर पानी बचाने की अपील करती दिखीं। अपने पोस्ट किए वीडियो में काजोल कहती दिख रही हैं, सभी को होली की शुभकामनाएं, पानी बचाइए और सुरक्षित होली खेलिए। अपने इस वीडियो की वजह से काजोल बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Troll: काजोल ने होली पर दिया पानी बचाने का ज्ञान, भड़के यूजर्स बोले- तुम्हारे पति जिस गुटखा का प्रचार करते हैं उसकी सफाई में...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें