फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पठान' की रिलीज डेट का एलान और राम गोपाल वर्मा का विवादित बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 25 Jun 2022 07:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पठान, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी रैप में रोजाना हम आपको टीवी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के बारे में बताते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। शनिवार के दिन भी फिल्मी दुनिया में काफी कुछ हुआ। बॉलीवुड के लिए आज का काफी खास है क्योंकि आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। दूसरी तरफ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू के लिए एक विवादित बयान दिया है, जिससे अब वह मुश्किलों में फंस गए हैं। आइए आपको आज की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट सामने आ गई है। जी हां, बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अभिनेता ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। अपने लुक का खुलासा करते हुए शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है।

Pathaan: शाहरुख खान ने किया पठान की रिलीज डेट का एलान, बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर फैंस को दिया तोहफा
विज्ञापन

3 of 11
राम गोपाल वर्मा, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social media
अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। दरअसल, वर्मा ने हाल ही में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गईं द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया। अब अपने ट्वीट को लेकर फिल्ममेकर फंसते नजर आ रहे हैं। वर्मा के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Ram Gopal Varma: द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, भाजपा नेताओं ने दर्ज की शिकायत

4 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में अपने तीस साल का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर पहली बार लाइव आकर बातचीत की। इस मौके पर शाहरुख खान फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस जरूर खुश हुए होंगे। दरअसल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तमाम फैंस शाहरुख खान से उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में पूछते हुए नजर आए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि उनकी फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कब आ रहा है?

Shah Rukh Khan Live: लाइव चैट में 'पठान' बने शाहरुख खान, फैंस के मजेदार सवालों पर दिए ऐसे जवाब
विज्ञापन

5 of 11
अदनान सामी - फोटो : Social media
बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी अपनी बेहतरीन आवाज के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने दौर में एक से बढ़कर एक गाने को अपने सुरों से सजाने वाले अदनान अपने गानों के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा हैं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस भी उनके इस नए लुक को देख हैरान रह गए हैं।

Then & Now: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अदनान सामी की लेटेस्ट तस्वीरें, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने पूछा- आप कौन हैं?
विज्ञापन

6 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' यानी रश्मिका मंदाना अपने अभिनय और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि रश्मिका ने अपने पालतू कुत्ते के लिए टिकट की मांग की है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रश्मिका ने प्रोड्यूसर के सामने इस मांग को रखा है। अब रश्मिका ने इस रिपोर्ट पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Rashmika Mandanna: अपने पालतू कुत्ते के लिए रश्मिका ने मांगा टिकट! ‘श्रीवल्ली’ का जवाब सुन छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान-अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बिग बॉस में आने के बाद आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह के गाने धमाल मचा रहे हैं और अब अक्षरा सिंह की मुलाकात बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान से हुई है। इस मौके पर आमिर खान ने अक्षरा से उनकी लव स्टोरी जानने की इच्छा जताई, जिस पर अभिनेत्री अपने बचपन के प्यार का खुलासा किया। आमिर ने अक्षरा सिंह से उनकी पर्सनल और लव लाइफ के बारे में पूछा। इस मुलाकात के दौरान आमिर खान ने अक्षरा से उनके पहले प्यार और पहले धोखे के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पहला प्यार बचपन में हुआ था और वह बहुत क्यूट था।

Bhojpuri: पहले प्यार को आज भी नहीं भूल पाईं अक्षरा सिंह, आमिर खान के सामने भोजपुरी क्वीन ने खोले अपने राज

8 of 11
असित मोदी, नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो से जुड़े सभी किरदारों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शो में अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने शो के मेकर्स पर उनकी फीस न देने का आरोप लगाया था। वह पिछले 12 साल से शो का हिस्सा थीं और कुछ दिन पहले ही शो को छोड़ा था। वहीं, अब शो के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए अभिनेत्री के सभी दावों को खारिज कर दिया है।

TMKOC: ‘तारक मेहता’ के मेकर्स ने नेहा मेहता के आरोपों को बताया झूठा, एक्शन लेने की चेतावनी के साथ दे दी नसीहत

9 of 11
सबा आजाद-ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दोनों जिस अंदाज में पहुंचे, तब से इनकी अफेयर की खबरें और तेज हो गई हैं। सबा की बॉन्डिंग सिर्फ ऋतिक रोशन ही नहीं, उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान से भी काफी अच्छी है। सबा की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से तो कुछ यही लग रहा है। इंटरनेट पर सबा और सुजैन की दोस्ती की खबरें छाई हुई हैं।

Hrithik Roshan Saba Azad: सबा आजाद के लुक पर फिदा हुईं ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन, बांधे तारीफों के पुल

 

10 of 11
केआरके ने पठान के पोस्टर को चोरी का बताया - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान की आगामी फिल्म 'पठान' (pathaan) का पोस्टर आज लॉन्च कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। सिनेमा की दुनिया में 30 साल पूरे होने के मौके पर 'पठान' का पोस्टर रिलीज होना शाहरुख के साथ फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है लेकिन एक बार फिर कमाल आर खान फिर अपने उसी ट्रोलिंग वाले अंदाज में दिखे और उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं और 'पठान' के पोस्टर को लेकर तंज कसा है।

Pathaan: केआरके ने चोरी का बताया 'पठान' का पोस्टर, बोले- कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेंगे
विज्ञापन

11 of 11
Johnny Depp Vs Amber Heard - फोटो : सोशल मीडिया
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी कानूनी जंग पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। पिछले दिनों आए फैसले के बाद भी इनके बीच की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाई प्रोफाइल मानहानि मुकदमे में जॉनी डेप को जूरी ने निर्दोष पाते हुए एम्बर को  हरजाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने के लिए कहा था। लेकिन मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉनी के वकील की तरफ से इशारों-इशारों में एम्बर को मुआवजे से छूट के संकेत दिए थे। हालांकि, अब वर्डिक्ट सुनाने वाले जूरी को एक बार फिर इन दोनों के बीच की लड़ाई में कूदना पड़ा।

Johnny Depp Amber Heard: जॉनी डेप-एम्बर हर्ड केस में फिर कूदी अदालत, ज्यूरी को जारी करना पड़ा ये आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें