मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
शोभना
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शोभना ने अपनी नौकरानी के खिलाफ टेनामपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री के घर से 41 हजार रुपये चोरी हो गए हैं और इसका आरोप उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका पर लगाया गया है। शोभना श्रीमन श्रीनिवास रोड पर एक फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थीं। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जांच के दौरान नौकरानी दोषी पाई गई। Shobana: शोभना ने दिखाया इंसानियत का नया रूप, 41 हजार रुपये की चोरी के बाद भी मेड को माफ कर वापस ली शिकायत
विज्ञापन
3 of 11
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि पिछले दो साल से आयुष्मान की फिल्म लगातार फ्लॉप लिस्ट में जा रही है। एक अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
4 of 11
लियो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने शनिवार को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'लियो' से अभिनेता की पहली झलक साझा की है। इस फिल्म से संजू बाबा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले यानी 2022 में अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था। Leo: लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'लियो' से अभिनेता का दमदार लुक आया सामने
विज्ञापन
5 of 11
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
थलाइवा रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 अगस्त को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माता आज ऑडियो जारी कर रहे हैं। इस इवेंट के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने धमाकेदार एंट्री की। कार्यक्रम में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने चिल्लाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुपरस्टार ने कई विषयों पर बात की। वहीं उन्होंने अपनी शराब की लत के बारे में भी बात की। Rajinikanth: रजनीकांत ने शराब पीने को माना जीवन की सबसे बड़ी गलती, बोले- लत नहीं लगती तो मैं भी करता समाज सेवा
विज्ञापन
6 of 11
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के बीच सलमान खान की दीवानगी का आलम अलग ही है। दबंग खान की फिल्म आते ही दर्शक उस पर टूट कर पड़ते हैं। एक्टर का अलग अंदाज उन्हें सबसे खास बनाता है। इन दिनों सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, शो में कई बार भाईजान ने अपना आपा भी खो दिया है, जिसके बाद खबरें आती हैं कि शायद वह शो को छोड़ देंगे, लेकिन वह फिर से लौट आते हैं। अब अभिनेता ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। Salman Khan: शो में आपा खोने के बाद भी क्यों बिग बॉस में वापस लौट आते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताई वजह
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था। फैंस के बीच अभिनेता के जन्मदिन का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, हर तरफ से सोशल मीडिया पर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच मुंबई स्थित संजय दत्त के आवास पर भी फैंस की भीड़ जमा हो गई, जो अभिनेता को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते थे और उनकी एक झलक के तरस रहे थे। ऐसे में संजय ने भी अपने फैंस को खास तोहफा दिया। Sanjay Dutt: जन्मदिन पर आवास के बाहर खड़े फैंस से संजय दत्त ने की मुलाकात, खास अंदाज में किया अभिवादन
करण जौहर ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बतौर डायरेक्टर वापसी की है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ क्रिटिक्स समेत फैंस फिल्म की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोग इसे लेकर नेगेटिव रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, मूवी रिलीज के बाद से ही कंगना रणौत एक्टिव हो गई हैं, और एक के बाद एक नोट लिखकर इस पर निशाना साध रही हैं। RARKPK: कंगना रणौत का फिल्म पर सीधा कटाक्ष, रणवीर को बताया कार्टून और करण को दी रिटायरमेंट की सलाह
10 of 11
बवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन और जाहन्वी कपूर की फिल्म बवाल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म के उस सीन की आलोचना की है जो ऑश्र्वित्ज के नरसंहार से प्रेरित था। एक यहूदी संगठन ने फिल्म को प्राइम वीडियो से हटाने की मांग की और ओपन लेटर लिखा है, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म से ‘बवाल’ की स्ट्रीम पर रोक लगाने की गुजारिश की गई है। अब इसपर भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी रिएक्शन दिया है। Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद
पॉपुलर कॉटोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामे शो को दिन-पे-दिन और भी रोमांचक बनाते जा रहे हैं। वहीं, हाल ही में सलमान खान के इस शो से टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और शीजान खान की बहन फलक नाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं बीबी हाउस से निकलने के बाद उन्होंने एक मीडिया संस्थान से खुलकर बातचीत की है। फलक ने जाने-माने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर' से काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में उनके साथ दीपिका कक्कड़ भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी। मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी। Falaq Naaz: फलक ने दीपिका कक्कड़ संग टूटी दोस्ती पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जब मेरे भाई को जेल हुई तब उन्होंने...