फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार और रिलीज से पहले सामने आई KGF 2 की कहानी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 23 Jan 2022 07:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी बताते हैं कि कल से गायिका की तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर, केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी बताते हैं कि कल से गायिका की तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। अनुपम खेर ने ट्वीट कर गायिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अभिनेता लिखते हैं "आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है!" किरण खेर ने भी भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी की जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, बाॅलीवुड सेलेब्स ने मांगी गायिका के जल्द ठीक होने की दुआ
विज्ञापन

2 of 10
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में कथित तौर जांच अधिकारियों को धमकाने के मामले में अभिनेता दिलीप और पांच अन्य आरोपी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। आपको बता दें कि अभिनेता दिलीप और अन्य पर साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री से मारपीट और यौन उत्पीड़न मामले में जांच अधिकारियों को धमकाने के आरोप में केरल हाईकोर्ट की तरफ से पूछताछ के लिए दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को  23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।

Actress Assault Case: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए अभिनेता दिलीप, अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में जांच अधिकारियों को धमकाने का है आरोप

 
विज्ञापन

3 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर
बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी। केजीएफ देखने के बाद दर्शकों को केजीएफ चैप्टर 2 देखने का लंबे समय से इंतजार है। दर्शकों में फिल्म की कहानी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। केजीएफ चैप्टर 2 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है फिलहाल फिल्म की कहानी पहले ही सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं क्या है केजीएफ चैप्टर 2 की कहानी।

KGF Chapter 2: केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त और एक्टर यश में इस बात को लेकर होगी जंग, ये है फिल्म की कहानी

4 of 10
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म  किया कि वह और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा था, "हमें यह बताते हुए हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए हमारे यहां बच्चे का जन्म हुआ है। हम इस समय अपने परिवार पर पूरा फोकस करना चाहते हैं इसलिए सम्मानपूर्वक आग्रह है कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाए' बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रियंका के इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रियंका को मां बनने की बधाई दी। अब इस गुड न्यूज पर प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मीरा चोपड़ा ने किया कन्फर्म: बहन प्रियंका चोपड़ा के घर आई है बेबी गर्ल
विज्ञापन

5 of 10
केर्सी सोराबजी दारूवाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सेवानिवृत प्रबंध निदेश केर्सी सोराबजी दारूवाला का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई है। आज टावर ऑफ साइलेंस - केम्प्स कॉर्नर, डूंगरवाड़ी में सुबह 9.30 बजे केर्सी सोराबजी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। उनके प्रियजन यहीं उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे। वहीं सुबह 10 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि केर्सी सोराबजी 2015 तक एसपीई फिल्म्स इंडिया (सोनी) भारत के प्रमुख रह चुके हैं। 

दुखद: केर्सी सोराबजी दारूवाला का हार्ट अटैक से निधन, आज 10 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
विज्ञापन

6 of 10
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर रही हैं। हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने पहनावे को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा से उनके हेमलाइन और नेकलाइन से जज किया जाता है। ड्रेसिंग एक व्यक्तिगत पसंद है। अभिनेत्री आगे कहती हैं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचेंगे, मैं पागल नहीं हूं। लोग एक महिला के कैरैक्टर को हमेशा से उसकी स्कर्ट की लंबाई या नेकलाइन के प्लंज से आंकते हैं। लेकिन मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं।
 
Malaika Arora: ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल करने वाले नेटिजन्स पर भड़की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, कहा- "मैं पागल नहीं हूं....."
विज्ञापन

7 of 10
मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी - फोटो : social media
कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव भी अब टीवी की शादीशुदा अभिनेत्रियों की सूचि में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री की शादी की खबरों के साथ ही उनकी शादी के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। तेजी से इंटरनेट पर वायरल रहे इन वीडियोज में मानसी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Mansi Srivastava Wedding: कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव बनी दुल्हन, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी अभिनेत्री
 

8 of 10
रेजिना किंग, इयान अलेक्जेंडर - फोटो : insta
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर रेजिना किंग के बेटे इयान एलेक्जेंडर का निधन हो गया है। हाल ही में इयान ने अपना 26 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। खबरों के मुताबिक इयान ने आत्महत्या की है। हालांकि इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अचानक आई इस दुखद खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने इस पर शोक व्यक्त किया है। यह समय रेजिना और उनके परिवार के लिए बेहद ही मुश्किल है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार टूट गया है।

दुखद: एक्ट्रेस रेजिना किंग के बेटे इयान अलेक्जेंडर जूनियर का 26 साल की उम्र में निधन

9 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : social media
बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। इस रियलिटी शो का 15वां सीजन अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते हर हफ्ते शो में नए-नए मेहमानों को बुलाया जा रहा है। ऐसे में इस बार 'वीकेंड का वार' में बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती और मीका सिंह ने शिरकत की है। सलमान खान इस बार बहुत सारी डांस परफॉरमेंस देने वाले हैं। सलमान ने मीका सिंह के साथ स्टेज पर मीका के साथ ढोल भी बजाए। मीका सिंह को बिग बॉस के सेट पर देखकर राखी सावंत का रिएक्शन देखने लायक था।

Bigg Boss 15: 'वीकेंड का वार' में मीका सिंह को देख चकराया राखी सावंत का सिर, सलमान खान ने उड़ाया मजाक
विज्ञापन

10 of 10
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने शो अनुपमा की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो के बाद रुपाली गांगुली की लोकप्रियता भी बढ़ी है। उन्हें अनुपमा के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। रुपाली गांगुली अनुपमा के किरदार में तो फैंस का मनोरंजन करती ही हैं इसके साथ वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। रुपाली अक्सर ही कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें रुपाली ब्लैक गाउन पहने डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Anupama: रुपाली गांगुली ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस बोले-'उफ्फ तेरी अदा'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें