फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक और मराठी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 27 Jul 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुराग ठाकुर, तेंदुआ - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
मुंबई फिल्म सिटी में इन दिनों अक्सर तेंदुआ निकलने की घटना आम होती जा रही है। बीते दिन 26 जुलाई को एकबार फिर फिल्म सिटी में एक टीवी शो के सेट पर तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ निकलने के बाद वहां के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया है। तेंदुआ निकलने के बाद वहां कुछ लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।  
Sukh Mhanje Nakki Kay Asta: मराठी टीवी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, AICWA के अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी
विज्ञापन

3 of 11
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। बुधवार की शाम इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने बताया कि हर फिल्म की कहानी कहीं न कहीं रामायण और महाभारत से ही प्रेरित होती है। 22 साल पहले रिलीज फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' को उन्होंने रामायण से प्रेरित बताया।
Gadar 2: 'गदर' का राम कथा रामायण से क्या है रिश्ता, ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक अनिल शर्मा का दिलचस्प खुलासा

4 of 11
देव रतूड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्म स्टार्स की कहानी दुनिया के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं होती। ऐसी ही एक कहानी भारत के टिहरी जिले के केमरया सौड़ के रहने वाले देव रतूड़ी की भी है। देव यहां से चीन गए तो थे एक वेटर की नौकरी करने के लिए, लेकिन आज वो वहां कि दिग्गज स्टार्स में गिने जाते हैं। जी हां, उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले देव रतूड़ी ने भारत नहीं बल्कि चीन की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हुनर का डंका पीटा है।
Dev Raturi: टिहरी के देव ने चाइना में बजाया अपने हुनर का डंका, चीनी स्कूली किताबों में पढ़ाई जा रही उनकी कहानी

विज्ञापन

5 of 11
राजा कुमारी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों इस फिल्म का प्रिव्यू वीडियो रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। इसके बाद इस फिल्म का एक थीम वीडियो भी रिलीज हुआ था, वह भी फैंस को खूब पसंद आया था। अब हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार नॉमिनेटेड रैपर राजा कुमारी ने न्यूयॉर्क में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान प्रिव्यू गाकर अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
Raja Kumari: न्यूयॉर्क के कॉन्सर्ट में SRK का क्रेज, राजा कुमारी ने गाया जवान का थीम सॉन्ग तो क्रेजी हुए फैंस
विज्ञापन

6 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए मेगास्टार अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इसके अलावा अभिनेता किसी न किसी मुद्दे को लेकर ट्वीट करते रहते हैं, जिसके लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। मगर इस बार अपने एक पुराने ट्वीट की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
Amitabh Bachchan: महिलाओं के इनरवियर को लेकर बिग बी ने किया था यह ट्वीट, अब महानायक पर जमकर भड़के यूजर्स

विज्ञापन

7 of 11
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वालीं एक्ट्रेस राधिका मदान ने समय-समय पर खुद को साबित किया है। राधिका ने आज अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है। वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सना' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'सना' को अब तक शंघाई फिल्म फेस्टिवल, सांता बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल सहित कई फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है। वहीं, अब इस मूवी का प्रीमियर ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। 
IFFM: राधिका मदान की फिल्म 'सना' का एक और धमाका, अब भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में होगा प्रीमियर

8 of 11
केनेडी-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केनेडी' का इस वर्ष की शुरुआत में प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हुआ। मूवी में राहुल भट्ट और सनी लियोनी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। 'केनेडी', अपकमिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी अगली स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। 'केनेडी' के लिए अनुराग कश्यप को बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
Kennedy: 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगी 'केनेडी' की स्क्रीनिंग, इस तारीख को जमेगा रंग

9 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई, 2023 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस बड़ा एलान करती नजर आई हैं। एक्टिंग के साथ ही कृति अब बिजनेसवुमेन भी बन चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। वहीं, अब कृति ने अपना ब्यूटी ब्रांड भी लॉन्च कर दिया है। 
Kriti Sanon: कृति सेनन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, प्रोडक्शन हाउस के बाद लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड

10 of 11
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए फिल्मों की पायरेसी पर रोक लगाने के लिए और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने वाला संशोधन विधेयक आज गुरुवार को राज्यसभा से पारित हो गया है। सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 में संशोधन करने वाला विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ है। अब इस बिल के जरिए फिल्मों की पायरेसी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। विधेयक में सरकार ने फिल्मों की पायरेटेड कॉपी बनाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिकतम तीन साल की जेल की सजा और फिल्म की उत्पादन लागत का पांच प्रतिशत जुर्माना वसूलने का प्रस्ताव रखा है।
Film Piracy: राज्यसभा से पास हुआ सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक

विज्ञापन

11 of 11
जावेद अख्तर, ओपेनहाइमर - फोटो : social media
भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड फिल्में धमाल मचा रही हैं। 'मिशन इम्पॉसिबल 7', 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीनों फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' कर रही है। भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित यह फिल्म देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन 'ओपेनहाइमर' के एक सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इस सीन पर छिड़ी बहस के बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Javed Akhtar: विवादों के बीच 'ओपेनहाइमर' को मिला जावेद अख्तर का साथ, रिव्यू में गीतकार ने की फिल्म की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें