फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एटली की फिल्म में वरुण की एंट्री और कास्टिंग काउच पर फहमान का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 15 May 2023 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वरुण धवन, फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर हैं। वह अक्सर ही किसी न किसी विषय में अपने विचार साझा करते रहते हैं। विवेक अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वहीं, एक बार फिर उन्होंने दिल्ली मेट्रो में पेट्रोलिंग के लागू हुए नियम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
Vivek Agnihotri: DMRC पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, पेट्रोलिंग के फैसले पर बोले- बेवकूफी है यह
विज्ञापन

3 of 11
समीर वानखेड़े, क्रांति रेडकर - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान केस की वजह से सुर्खियों में आए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर सीबीआई का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुंबई जोन के पूर्व एनसीबी निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान के मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की मांग की थी। इन आरोपों के बाद अब पूर्व निदेशक की पत्नी क्रांति रेडकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। 
Aryan Khan Case: समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज होने पर पत्नी क्रांति ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सभी आरोप झूठे

4 of 11
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ-आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक समय पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में थीं। तो वहीं, एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी रहीं। हालांकि, न तो कभी टाइगर और न ही कभी दिशा ने खुद के रिश्ते में होने या न होने की बात कही। हालांकि, अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इनके रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयशा का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। 
Tiger Disha: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के बीच कभी पनपा था प्यार? एक्टर की मां ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विज्ञापन

5 of 11
रोहित बोस रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन शुरू हो गया है। फैंस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीवी और सिनेमा जगत के जाने-माने सेलेब्स रोहित शेट्टी के इस खतरनाक शो में अपनी जान की बाजी लगाते दिखाई देने वाले हैं।
KKK13 : पहले ही टास्क में हुई रोहित रॉय की हालत टाइट, इस खतरनाक स्टंट ने उड़ा दिए एक्टर के होश
विज्ञापन

6 of 11
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब सेंसेशन और अभिनेता भुवन बाम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब खबर है कि भुवन अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न्यू टैलेंट को मौका देने वाले हैं। जी हां, एक्टर छोटे शहरों के लोगों को स्क्रिप्टिंग, एडिटिंग, लिरिक्स लिखने और अन्य  तकनीकी विभागों में हायर करने वाले हैं, जिससे वो काफी कुछ सीख सके और अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
Bhuvan Bam: छोटे शहरों के नए टैलेंट को मौका देंगे भुवन बाम, बोले- मुझे पता है संघर्ष क्या होता है
विज्ञापन

7 of 11
विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
'पोन्नियिन सेलवन 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सफलता हासिल की है। नंदिनी के रूप में पर्दे पर ऐश्वर्या राय बच्चन का मनमोहक रूप सबको कमाल लगा है। इसके अलावा लोगों को चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई है। सिनेप्रेमी फिल्म में दोनों की जबर्दस्त बॉन्डिंग और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं। जिन लोगों को फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल लगी थी, वह लोग जल्द से जल्द दोनों को एक बार फिर साथ देखने की इच्छा रखते हैं। अब कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मणिरत्नम ही ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम को एक बार फिर साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं।
Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!

8 of 11
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सिटाडेल' स्टार्स की परफॉर्मेंस, इसके बजट और कंटेंट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जहां सीरीज को देखने के बाद लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं, फिल्म 'अग्निपथ' में देसी गर्ल के साथ काम कर चुके एक्टर ऋतिक रोशन ने इसकी जमकर सराहना की है। एक्टर के रिव्यू पर प्रियंका की प्रतिक्रिया भी दिल जीतने वाली है। 
Priyanka Chopra: ऋतिक रोशन ने किया वेब सीरीज 'सिटाडेल' का रिव्यू, सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

9 of 11
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म और टीवी की यह दुनिया चकाचौंध से भरी है। जब लोग यहां करियर बनाने के लिए आते हैं तो वह इस चकाचौंध को देखकर आकर्षित हो जाते हैं लेकिन उनको इसके पीछे के काले सच का पता नहीं होता है। ग्लैमर की इस दुनिया में कास्टिंग काउच आम बात है। हालांकि यह जिसके साथ बीतता है, उसके लिए इसका दर्द भूलना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही टीवी एक्टर खान के साथ हुआ था। इमली शो से घर-घर में फेमस होने वाले फहमान ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। 
Fahmaan Khan: 'वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर...', कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा

10 of 11
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media
अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इतने विवादों के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि कई राज्यों ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है। अभी भी कुछ लोग इस फिल्म के विपक्ष में बात कर रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग द केरल स्टोरी के पक्ष में हैं। इन सबके बीच द केरल स्टोरी पर डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने नया अपडेट दिया है।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद होगी इसके सीक्वल की घोषणा! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

11 of 11
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें एक्शन में बेहद दिलचस्पी है और इस जेनर की फिल्म उनकी टॉप विश लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वरुण एक बड़ी एक्शन पैक एंटरटेनर में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि निर्देशक एटली कुमार और मुराद खेतानी की आगामी एक्शन फिल्म में वरुण नजर आएंगे।
Varun Dhawan: एटली की अगली फिल्म में वरुण धवन की एंट्री? अगले साल होगी रिलीज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें