फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऑस्कर 2023 में गुजराती फिल्म और करण जौहर पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 20 Sep 2022 08:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, ऑस्कर में भेजी गई गुजराती फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और यहां पर रोजाना बहुत कुछ होता है। कई बार सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आते हैं तो कभी कलाकारों की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी डिटेल्स फैंस को दी जाती हैं। आज यानी मंगलावर को ऑस्कर 2023 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। ऑस्कर 2023 में भारत की तरफ से 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' को नहीं बल्कि एक गुजराती फिल्म को भेजा गया है। इसके अलावा, कंगना ने फिर 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
छेलो शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक पैन नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर एकेडमी के तमाम सदस्य देशों की तरफ हर साल वहां की स्थानीय भाषा में एक फिल्म भेजी जाती है। इन फिल्मों में से कोई पांच फिल्में अंतिम दौर तक पहुंचेंगी और ये पांच फिल्में ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नामित फिल्में कहलाएंगी।

Oscar Nominations 2023: ऑस्कर में भारत की नुमाइंदगी करेगी गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ‘आरआरआर’ को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म- डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में एक्टर मेल गायनोकॉलोजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी दिखेंगी। आयुष्मान खुराना हमेशा लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लिए एक अलग विषय पर फिल्म चुनी है। फिल्म में वह महिलाओं के डॉक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर काफी अच्छा है। 

Doctor G: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

4 of 11
तांडव विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी - फोटो : Twitter
अपनी वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे निर्देशक अली अब्बास जफर ने बॉलीवुड को कईं बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है। इन फिल्मों में सलमान खान स्टारर फिल्म ' एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' का नाम भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। अक्सर तारीफ लूटने वाले अली अब्बास जफर की पहली वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सीरीज विवादों में भी घिर गई है और इन्हीं की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में सीरीज के निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'तांडव' को लेकर खुलकर बात की है, जिसमें उन्हें कहते सुना गया कि 'तांडव' को छोड़कर, मेरा कोई भी प्रोजेक्ट विवादास्पद प्रकृति का नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने इसी पैटर्न का आगे भी पालन करना चाहते हैं।

Ali Abbas Zafar: तांडव पर अली अब्बास जफर ने खुलकर की बात, बोले- मैं एक कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म निर्माता नहीं हूं
विज्ञापन

5 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने बॉलीवुड में नई जान भर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 220.75 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार देखकर दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले समय में फिल्म 300 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेगी। इस बीच रणबीर और आलिया ने फिल्म के दूसरे भाग पर खुलकर बात की है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2' में कौन निभाएगा अमृता का किरदार? आलिया ने बताई अपनी पसंद
 
विज्ञापन

6 of 11
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का पॉपुलर सीरियल 'तारता मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने एपिसोड्स की वजह से नहीं बल्कि स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। इस शो को कई कलाकारों ने बाय-बाय कह दिया है, जिसमें सीरियल के अहम किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा भी शामिल हैं। लेकिन शैलेश शो से बाहर होने के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि उनके और शो के निर्माता असित मोदी के बीच गर्मा-गर्मी चल रही है। वहीं, अब एक बार फिर शैलेश लोढ़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है।

TMKOC: शैलेश लोढ़ा को किसने दिया धोखा? पोस्ट शेयर कर निकाली अपनी भड़ास, फैंस बोले- 'असित मोदी को बोल रहे हैं'
विज्ञापन

7 of 11
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली बीते एक साल से जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें पिछले साल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब अरमान कोहली के लिए राहत की खबर सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब अरमान जेल से बाहर आ जाएंगे। कोर्ट ने अरमान को एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दी है। 

Armaan Kohli: ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली को बड़ी राहत, एक साल बाद अभिनेता को मिली जमानत

8 of 11
कंगना रणौत,करण जौहर - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस लगभग हर मुद्दे अपनी राय खुलकर रखती हैं। अपनी इसी बेबाकी के चलते वह अक्सर आलोचनाओं का भी शिकार हो जाती हैं। लेकिन बावजूद इसके वह बेबाक होकर हर विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस लगातार फिल्म ब्रह्मास्त्र पर निशाना साध रही हैं। वह आए दिन फिल्म और इसके कलाकारों पर हमला करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही  में एक बार फिर ब्रह्मास्त्र पर कटाक्ष किया है। 

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने करण जौहर पर फिर साधा निशाना, ब्रह्मास्त्र की रेस 3 से तुलना करते हुए कही ये बात

9 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुए एमएमएस के बाद से अक्षरा काफी चर्चा में हैं। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह है। हालांकि, एक्ट्रेस पहले ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। इसी बीच एमएमएस के बाद सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में अभिनेत्री रोते हुए लोगों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। लोगों का मानना है कि एमएमएस लीक के बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए यब वीडियो शेयर किया है। लेकिन अब इस पर भी अक्षरा ने चुप्पी तोड़ी है।

Akshara Singh: सामने आई अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो की सच्चाई, जानें एक्ट्रेस ने क्या दी प्रतिक्रिया

10 of 11
कश्मीर में सिनेमाघर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में सिनेमाघरों की शुरुआत की जाएगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को इन दोनों मल्टीप्लेक्स का लोकार्पण कर दिया है। हालांकि, 'श्रद्धा' की वजह से इन सिनेमाघरों का व्यावसायिक संचालन अगले सप्ताह से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यानी, अगले हफ्ते शोपियां व पुलवामा के लोग बड़े पर्दे पर सिनेमा का आनंद ले पाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद खुलने जा रहे सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 

Kashmir First Multiplex: 32 साल बाद घाटी में होगी सिनेमा की वापसी, दिखाई जाएगी आमिर खान और राजामौली की फिल्म
विज्ञापन

11 of 11
केआरके, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जमकर कमाई कर रही है। हालांकि खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनके मुताबिक फिल्म की कमाई के आंकड़े गलत तरीके से पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के कलेक्शन पर ट्वीट के जरिए सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा केआरके ने...

Brahmastra: केआरके ने 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन पर उठाए सवाल, कहा- सिनेमाघर खाली फिर भी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें