फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Friday: सिद्दार्थ-परिणीति को टक्कर देंगे नागार्जुन? आज रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट देख लें

Fri, 09 Aug 2019 12:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Filmy Friday: आज रिलीज हो रही हैं ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड की शुरुआत से पहले ही शुक्रवार को सिनेमाघर में कुछ फिल्में दस्तक देती हैं। ऐसे में वीकेंड के एक दिन पहले से ही आप अपना वीकेंड का प्लान फिक्स कर सकते हैं। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आज रिलीज हुई है। ऐसे में एक नजर उन बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों पर जो आज रिलीज हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jabariya Jodi
जबरिया जोड़ी
फिल्म जबरिया जोड़ी आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म यूपी- बिहार में फेमस पकड़वा विवाह की कहानी को दिखाती है। कैसे किसी शख्स को जबरन पकड़ कर उसको उसकी मर्जी के बिना ही दूल्हा बना दिया जाता है। यही इस फिल्म की थीम है। प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ गोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ गोल्ड
टीवी शो डोरा द एक्सप्लोरर पर आधारित फिल्म डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ गोल्ड एक एडवेंचर फिल्म है। फिल्म में डोरा का किरदार इसाबेला मोनेर निभा रहे हैं। वहीं इ्यूजिनो, मिकेल, ईवा और डेनी भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जेम्स बोबिन ने किया है।

4 of 5
नेरकोंडा पारवाई - फोटो : सोशल मीडिया
नेरकोंडा पारवाई
बॉलीवुड फिल्म पिंक का तमिल रीमेक है नेरकोंडा पारवाई। फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार में अजित नजर आएंगे। वहीं राघवेंद्र, श्रद्धा श्रीनाथ, एंड्रिया तारियांग और अभिरामी वेंकटचलाम भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर है जबकि एच विनोद ने फिल्म का निर्देशन किया है। बता दें कि ये फिल्म 8 अगस्त को ही रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनमधुदु 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मनमधुदु 2
मनमधुदु 2 अक्किनेनि नागार्जुन की फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन राहुल रविंद्रन ने किया है। फिल्म में नागार्जुन के साथ रकुल प्रीत नजर आ रही हैं। अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है और तमिल भाषा आती है। तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें