आज फ्राइडे है वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में फिल्मी फ्राइडे कॉलम में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसी कौनसी फिल्में हैं जिन्हें आप इस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। इस पैकेज में आपके लिए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्म की भी जानकारी दी जाएगी। वैसे बता दें कि ईद के खास मौके पर रिलीज हुई सलमान- कटरीना स्टारर भारत 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है और अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो आगे बताई गई फिल्मों के अलावा एक ऑप्शन आपके पास 'भारत' का भी है....
विज्ञापन
2 of 5
Men in Black International
- फोटो : social media
मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल
हॉलीवुड की फेमस सीरीज 'मेन इन ब्लैक' की अगली फिल्म है मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल। इस फिल्म में एजेंट्स एलियंस की छुट्टी करते नजर आएंगे। फिल्म में थॉर फेम क्रिस हेम्सवर्थ शामिल हैं। वहीं उनका साथ दे रही हैं टेसा थॉम्पसन। क्रिस एजेंट एच का किरदार निभा रहे हैं जबकि टेसा एजेंट एम के किरदार में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2
- फोटो : सोशल मीडिया
द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2
द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स का दूसरा पार्ट है द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2। फिल्म का डायरेक्शन किया है क्रिस रिनौड ने। अगर वीकेंड में आपका एनिमेटिड फिल्म देखने का मूड है तो आप ये फिल्म आपके लिए एक ऑप्शन है।
4 of 5
Game Over
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
गेम ओवर
अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो गेम ओवर देखने का ऑप्शन आपके पास है। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।अश्विन सरवनन ने गेम ओवर को डायरेक्ट किया है। वहीं अनुराग कश्यप, वाय नॉट स्टूडियो और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है। बात अगर फिल्म के ट्रेलर की करें तो साइकोलॉजिकल थ्रिलर ट्रेलर में तापसी हैरान, परेशान और रोती नजर आई थीं। वहीं ट्रेलर के शुरुआत में तापसी वीडियो गेम खेलती नजर आती हैं।
किस्सेबाज
वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के किरदार को लार्जर देन लाइफ बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अब फिल्म किस्सेबाज में नजर आएंगे। फिल्म में ‘छुट्टन शुक्ला’ का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि फिल्म एक रिवेंज मिस्ट्री है और हिंदी पट्टी की खूनी राजनीति दिखाई गई है। किस्सेबाज का डायरेक्शन अनंत जैतपाल ने किया है।