कल्पना लाजमी
मनोज बाजपेयी ने भी ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी ट्वीट कर दु:ख जताया है। बता दें कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।