फिल्म निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी। शनिवार की रात मेहता और उनके परिवार के सदस्यों को रोहित नाम के शख्स ने फोन पर बहुत परेशान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : फाइल
हंसल मेहता ने रविवार को इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। उन्होंने मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए परेशान करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर साझा किया। मेहता ने पुलिस से इस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
विज्ञापन
3 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : फाइल
हंसल मेहता ने ट्वीट किया, 'प्रिय मुंबई पुलिस यह अज्ञात व्यक्ति, जिसका ट्रूकॉलर पर रोहित नाम से दिखा रहा है, वह कल रात से हमें लगातार परेशान कर रहा है। कृपया इस व्यक्ति को फटकारें और उचित कार्रवाई करें।'
4 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : फाइल
इस मामले में मुंबई पुलिस ने हंसल मेहता को नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, 'आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।'
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि बीते दिनों हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' और फिल्म 'छलांग' को लोगों ने काफी पसंद किया। मेहता 'अलीगढ़', 'सिटी लाइट्स', 'सिमरन', 'ओमार्टा', 'द: एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।