फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स पर भड़के अनुराग कश्यप, कहा- 'कोई ढंग का काम नहीं है जिंदगी में'

Wed, 08 May 2019 10:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap
इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में पपराजी कल्चर काफी बढ़ गया है। कई बार ऐसा होता है कि सेलेब्स की हर अपडेट देने के लिए या इवेंट कवर करने और फोटो लेने में पपराजी को काफी मश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं जो आसानी से पोज देते हैं तो कई ऐसे भी हैं जिन्हें पपराजी पर भड़कते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap
हाल ही में ऐसा ही कुछ किया है फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  ने। अनुराग कश्यप सोमवार को एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान उनका एंग्री यंगमैन लुक देखने मिला। दरअसल वहां पर कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचने के लिए पहले से ही खड़े थे। उन्हें देखकर निर्देशक उन पर भड़क गए।
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने पपराजी पर भड़कते हुए कहा कि, 'तुम लोग डॉक्टर के यहां क्यों खड़े हो। ये काम है? ये कोई काम है? तुम लोग जाके शीशे में शक्ल देखो अपनी और कोई ढंग का काम नहीं है जिंदगी में? कभी पूछते नहीं हो खुद से कि क्या काम कर रहे हो। लोग कहीं भी जा रहे हैं उनकी फोटो खींच रहे हो। एक बार बैठ के सोचो और पूछो अपने आप से। मतलब आदमी कहीं जाएगा नहीं सांस नहीं लेगा इसलिए लोग बाहर भाग जाते हैं। भारत अभी फ्रांस नहीं बना है।
 

4 of 5
अनुराग कश्यप
वहां मौजूद फोटोग्राफर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। और कैप्शन दिया कि, "अनुराग कश्यप से मेरी गुजारिश है कि हमें हमारा काम न बताएं। आप हमारे प्रोफेशन पर कमेंट न करें। हम अपने आप से ही पूछके ये काम करते हैं और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हमारे काम पर गर्व है।" देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप
फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में उनकी फिल्म मनमर्जियां रिलीज हुई थी। इसके अलावा अनुराग कश्यप अपनी फिल्म 'साड की आंख' निर्माण को लेकर चर्चा में है। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अहम रोल में हैं। इसके अलावा अनुराग उन सेलेब्स में शामिल हैं जिन्होंने मतदाताओं से इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को वोट ना देने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें