फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य चोपड़ा फिर फंसे मुश्किल में, अब ED ने भेजा नोटिस

Tue, 07 Nov 2017 02:23 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
पिछले कुछ समय से यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉयल्टी नॉन पेमेंट से जुड़े मामले पर आदित्य को समन भेजा है। ED ने समन जारी कर उन्हें जल्द से जल्द अपने ऑफिश में पेश होने को कहा है।

पढ़ेंः शराब के नशे में ये क्या कर बैठीं दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम पर डाले सबूत
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल ये पूरा मामला रॉयल्टी के नॉन पेमेंट का है। आपको बता दें कि फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा पर ये आरोप लगा है कि करोड़ों रुपये की म्यूजिक रॉयलिटी को इनकी कंपनी ने फेर बदल करके मनी लॉड्रिंग में लगाया है।
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले ED ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को भी समन भेजा था और उन्हें पूछताछ के लिए ED के ऑफिस बुलाया था। अब आदित्य चोपड़ा को भी पेश होने को कहा गया है। रॉयल्टी के नॉन पेमेंट मामले में अब ED के निशाने पर सभी बड़ी-बड़ी म्यूजिक कंपनियां शामिल हैं। वहीं आदित्य चोपड़ा के अलावा सोनी म्यूजिक के वाइस प्रेसिडेंट श्रीधर सुब्रमण्यम को भी नोटिस भेजा गया है। 

पढ़ेंः फिल्म 'पद्मावती' पर विरोध जारी, करणी सेना के बाद अब आई इनकी बारी
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि इससे पहले आदित्य चोपड़ा पर शाहरुख खान के एक फैन ने केस कर दिया था जिसके चलते उन्हें कई लाख रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ा था और इससे बाहर निकलते ही अब वो दूसरे केस में फंस गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें