फिल्म 'दंगल' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों को लुभाने वाले एक्टर आमिर खान ने 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी अपना जलवा दिखाया। इन अवॉर्ड्स में जहां 'दंगल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब दिया गया वहीं इसी फिल्म में उम्दा प्रदर्शन के लिए आमिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आमिर और उनकी फिल्म 'दंगल' ने मारी बाजी
2 of 5
- फोटो : Twitter
जबकि फीमेल केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए आलिया भट्ट को दिया गया। आलिया ने ये खिताब ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और विद्या बालन को पीछे छोड़ते हुए जीता।
विज्ञापन
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आमिर और उनकी फिल्म 'दंगल' ने मारी बाजी
3 of 5
- फोटो : self
उसी तरह आमिर ने भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता खिताब के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा। हालांकि क्रिटिक्स चॉइस केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के लिए शाहिद कपूर, मनोज बाजपेयी और सोनम कपूर को अवॉर्ड दिया गया।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आमिर और उनकी फिल्म 'दंगल' ने मारी बाजी
4 of 5
- फोटो : Instagram/Filmfare
इसके अलावा फिल्म 'नीरजा' के लिए शबाना आजमी का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया, जबकि इसी फिल्म के लिए निर्देशन राम माधवन को क्रिटिक्स चॉइस केटेगरी का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया।