फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'तुम्हारी सुलु' का धमाका, पहले ही दिन बटोर लिए करोड़ों रुपये

Sun, 19 Nov 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
Tumhari Sulu
अपने दम पर फिल्म को खींचने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक बार फिर अपने चाहनेवालों को फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के जरिये मनोरंजन का तोहफा दिया है। जी हां, विद्या ने साबित कर दिया कि वे फिल्म 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों से ही नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्मों से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। इसी का नतीजा है कि फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने पहले ही दिन 2.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
Tumhari sulu
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का अनुमान है कि फिल्म वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। बता दें कि दर्शकों ने विद्या बालन के काम के साथ-साथ फिल्म में विद्या के पति का किरदार निभाने वाले मानव कौल और नेहा धूपिया के काम को भी सराहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
Tumhari sulu
इससे पहले विद्या की फिल्म 'बेगम जान', 'कहानी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'तीन' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी हैं। लेकिन छह साल के लंबे अरसे के बाद फिल्म 'तुम्हारी सुलु' से विद्या ने एक बार फिर अपने चाहनेवालों को उनसे दूर होने से रोक लिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Tumhari sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्माण और प्रमोशन पर कुल 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को देशभर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सुलु उन घरेलू महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके भीतर महत्वकांक्षा जिंदा हैं और जीवन के हर मोड़ पर अपने विश्वास को कभी भी डगमगाने नहीं देती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें