2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का दूसरा पार्ट आ रहा है। बता दें कि फिल्म के सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में वरुण और सिद्धार्थ दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं..
विज्ञापन
2 of 5
karan johar
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। पोस्टर काफी टशन लुक में है जिसमें टाइगर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Disha Patani
सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले कर सकती हैं। वहीं ये भी माना जा रहा है कि फिल्म में एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
4 of 5
Student Of the year
बता दें कि 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को फिल्म मेकर करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। पुनीत ने इससे पहले फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'गोरी तेरे प्यार में' डायरेक्ट की थी।
टाइगर ने कहा कि वे काफी समय से करण जौहर के साथ फिल्म करने के लिए बेताब थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि करण ने ही इसकी शुरूआत की थी और उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल कब बनेगा के मेल आते थे। बता देे ंकि पिछले कुछ दिनों पहले टाइगर की आने वाली फिल्म 'बागी -2' का पोस्टर भी रिलीज हुआ था जिसमें वे काफी सॉलिड लुक में नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड पर यूजर ने किया आपत्तिजनक कमेंट- 'मुझे याद है वो रात जब हम दोनों...'