बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और एक्ट्रेर्स नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म के गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनकर आप भी 'बम डिगी डिगी' करने लगेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
जी हां फिल्म के नए गाने का नाम 'बाम डिगी डिगी' है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और सनी सिंह का लड़कियों के बीच डांस देखने को मिलेगा। यह गाना डांसिंग नंबर है। गाने में लड़कियों के बीच यह दोनों स्टार काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। 'बाम डिगी डिगी' गाने में जैक नाइट और जैस्मीन वालिया ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
3 of 4
'बम डिगी डिगी' गाने से पहले 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं जो लोंगो को काफी पंसद आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के 'दिल चोरी' गाने से हनी सिंह ने कमबैक किया है। वहीं बात करें 'बम डिगी डिगी' गाने की तो यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक करीब 43 लाख लोगों ने देख लिया है।
आपको बता दें कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह की तिकड़ी इस फिल्म से पहले 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में भी नजर आ चुकी है। फिल्म का निर्देशन लव राजन ने किया है।