फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

Wed, 22 Mar 2017 08:24 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
रुबीना
फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनयर' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। साल 2008 की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी। विदेशों के साथ-साथ भारत में भी इस फिल्‍म ने झंडे गाड़े थे। लेकिन शायद ‌इस फिल्‍म में किरदार निभाने वाले एक्टर-एक्ट्रेस को लोगों ने भुला दिया है। 
विज्ञापन

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

2 of 6
रुबीना
देव पटेल को छोड़ दें तो इस फिल्म का एक भी एक्टर-एक्ट्रेस अब फिल्मों में नहीं दिखाई देता। वो कहां हैं, क्या कर रहे हैं, किसी को नहीं पता। हाल ही में इस फिल्म में काम कर चुकी 9 साल की रुबीना अली ने मीडिया से बात की। रुबीना ने फिल्म में लतिका के बचपन का किरदार निभाया था। अब वो बच्ची बड़ी हो गई है और जॉब ढूंढ रही है।
विज्ञापन

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

3 of 6
रुबीना
रुबीना आज भी मुंबई के बांद्रा के एक स्लम में रहती हैं। 8 ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म में काम करने के बावजूद उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया। अपने एक इंटरव्यू में रुबीना ने कहा, 'पेट भरने के लिए मैं कोई भी काम कर लूंगी जिससे मुझे सात से आठ हजार रुपए मिल जाएं। मैं किसी काम को छोटा बड़ा नहीं समझती।'

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

4 of 6
रुबीना
रुबीना ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा, 'उस दौरान मुझे लगता था कि मेरी जिंदगी एकदम पलट गई है। मैं सेलेब्रिटी हूं ऐसा महसूस करती थी। लोग मुझे पहचानते थे तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। 2011 में बांद्रा इलाके में लगी भीषण आग में रुबीना ने अपना मकान और ऑस्कर की सारी यादें गवां दी।'
विज्ञापन

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

5 of 6
रुबीना
आज रुबीना ये तक नहीं बताना चाहतीं कि वो कहां रहती हैं। अब रुबीना 18 साल की हैं और बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। सब कुछ आग में गंवाने के बाद फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल के जय हो ट्रस्ट ने उन्हें घर दिया। लेकिन आज वहां उसके डैडी और सौतेली माँ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

6 of 6
रुबीना
घर खाली कराए जाने पर पिता खुद को फांसी लगा लेने की धमकी देते हैं। वहीं बाप से अलग हो दूसरी शादी कर चुकी मां तो रुबीना को पूछती ही नहीं। पिछले डेढ़ सालों से अकेली रहने वाली रुबीना आज पेट भरने के लिए पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें