फिल्म 'रेस' की सीरिज और सलमान खान के फैंस को पसंद करने वाले के बहुत ही खास खबर है। खबर कुछ यूं है कि इस रेस-3 की फाइल स्टार कास्ट नई रेस के लिए तैयार हो गई है। यानि की फिल्म रेस की तीसरी कड़ी में कौन-कौन स्टार काम करेंगे ये साफ हो गया है।
Cast Reveal #Race3 @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline @thedeol @Saqibsaleem @ShahDaisy25 @Freddydaruwala @remodsouza @rameshtaurani #Eid2018
— Tips Films & Music (@tipsofficial) November 2, 2017
हालाकि फिल्म की कास्टिंग को लेकर पहले से ही बहुत खबरें मीडिया में चल रही थीं। मगर ये पक्का नहीं हो सका था कि फिल्म 'रेस-3' में कौन होगा। तो आपको बताते है कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फ़र्नान्डेज, बॉबी देओल, सलमान खान के साथ 'जय हो' फिल्म में काम कर चुकी डेज़ी शाह और साकिब बिक्रीम के साथ फ्रैड्डी डार्वुला होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Race 3
बॉबी देओल के बाद डायरेक्टर और फेमस डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा ने फिल्म के लिए दो और किरदारों को चुना था। खबर थी कि दोनों ने फिल्म के लिए साइन भी कर दिया है। बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ फिल्म 'जय हो' में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह को रोल दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Saqeeb Saleem
वहीं, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई शाकिब सलीम को भी फिल्म में सलमान के साथ पहली बार काम करने का मौका दिया जा रहा है। इससे पहले साकिब फिल्म 'ढिशुम' में एक क्रिकेटर का किरदार कर चुके हैं। बता दें कि सॉकिब से पहले आदित्य पंचौली के बेटे सूरज पंचौली को फिल्म में लिया जा रहा था।
Ready for RACE like.. #newvibe #letsseewhowinsthisrace #letsdothis pic.twitter.com/G1KfRlAb34
— Saqib Saleem (@Saqibsaleem) October 25, 2017
4 of 5
Daisy Shah
वहीं फिल्म 'जय हो' के पिटने के बाद डेजी शाह लंबे वक्त के बाद फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में बहुत ही बोल्ड रोल में नजर आई थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने ट्ववीट कर ये जानकारी दी है कि साकिब और डेजी दोनों ही फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म को कंपनी टिप्स के कर्ताधर्ता रमेश तौरानी ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में से अनिल कपूर के रोल को काट दिया गया है। मुख्य किरदारों में सलमान को जैकलीन और बॉबी को डेजी के साथ रखा गया है। फिल्म अगले साल तक ही रिलीज होगी।
All the best #Race3 team#Eid2018 pic.twitter.com/2N1RiYnFJ8
— Mohsin Khan Mkd (@mkd_mohsin_) November 2, 2017