फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार को ब्रेक दिलाने वाले प्रोड्यूसर इन दिनों भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। आज अक्षय एक साल में चार फिल्में करते हैं और काफी बिजी भी रहते हैं। लेकिन उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने वाले प्रोड्यूसर की हालात इतनी खराब है कि वो अब अक्षय से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
akshay kumar
रवि श्रीवास्तव नाम के निर्माता और पब्लिसिटी डिजाइनर मुंबई के एक किराए के मकान में रहते हैं। एक समय था जब काम के लिए अक्षय और कई प्रोड्यूसर उनके ऑफिस के चक्कर लगाते थे। रवि ने अक्षय को उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' दिलाने में उनकी मदद की थी।
विज्ञापन
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
3 of 7
इतना ही नहीं बाद में रवि ने अपनी एक फिल्म के लिए भी अक्षय को साइन किया था। इन दिनों रवि की तबीयत काफी खराब है। उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। लेकिन अपने इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। इस बारे में रवि ने बताया कि वो चार कदम भी उठकर चल नहीं पाते हैं।
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
4 of 7
उन्होंने करीब पांच अस्पतालों के डॉक्टरों से अपना इलाज करवाया लेकिन ठीक नहीं हो पाए। उनकी दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट करनी होंगी। रवि अपने घर में अकेले रहते हैं। शादी के 10 साल बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई थी और बेटी की शादी कर चुके हैं। एक शख्स उनकी देखभाल में लगा रहता है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
5 of 7
रवि का ऑफिस जूहू इलाके में था। यहां फिल्मों के पोस्टर डिजाइन का काम होता था। वहां प्रोड्यूसर्स केशु रामसे, गुलशन कुमार, के सी बोकाड़िया, धीरज कुमार सब रवि से काम कराने आते थे। इनसे मिलने के लिए अक्षय कुमार, अजय देवगन, राहुल रॉय, रोनित रॉय वहां आकर बैठा करते थे। अक्षय हमेशा रवि से काम दिलाने को कहते थे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
6 of 7
उसी दौरान रवि के अजीज दोस्त केशू रामसे को एक नए एक्टर की तलाश थी। तब उन्होंने अक्षय को 'सौगंध' फिल्म दिलाई। इसके बाद रवि ने अपनी फिल्म 'द्वारपाल' के लिए भी अक्षय को साइन किया। लेकिन 1992 के बम ब्लास्ट की वजह से फिल्म पूरी नहीं हो सकी। रवि ने कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान या अक्षय उनकी मदद कर सकते हैं इसलिए वो उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
7 of 7
रवि के ऑपरेशन में करीब 15 - 17 लाख रुपए लगेंगे। रवि ने प्रोडक्शन में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी', तेरी मेहरबानियां, हुकूमत, तहलका आदि के पोस्टर रवि ने ही डिजाइन किए थे। साथ ही अक्षय की 'राउडी राठौर' का पोस्टर भी रवि ने ही बनाया था। रवि ने कहा कि उनके काम को सब जानते हैं लेकिन नाम से कम ही लोग पहचान सकेंगे।