फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी पर एनसीबी का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया

Mon, 09 Nov 2020 10:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी - फोटो : एएनआई
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच तेजी पर है। एनसीबी ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर छापेमारी की थी। उनके घर से ड्रग्स बरामद करने के बाद फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उनकी पत्नी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
शिकंजे में ड्रग पेडलर्स - फोटो : एएनआई
फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी के साथ चार ड्रग्स पेडलर्स को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सबसे पहले एनसीबी सभी को मेडिकल जांच के लिए ले गई। वहीं इस मामले में एनसीबी ने फिरोज नाडियाडवाला को भी समन भेजा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट कर बताया कि फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रग्स से संबंधित मामले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

4 of 5
एनसीबी की छापेमारी में गिरफ्तार लोग - फोटो : फाइल फोटो, एएनआई
पिछले दो तीन दिनों से एनसीबी ने कई फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ड्रग्स और नकद भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में छापेमारी की गई। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पेडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : instagram/bolly_his
बता दें कि फिरोज नाडियाडवला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के निर्माता हैं। इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में भी फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें