फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलते ही बोले ये प्रोड्यूसर, जमानत जब्त होगी

Sat, 30 Mar 2019 02:02 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। वहीं खबर ये भी है कि उर्मिला अपने बॉलीवुड दोस्तों से चुनाव प्रचार के लिए मदद मांग रही हैं। इस बीच फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने उनको लेकर बड़ी बात बोली है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उर्मिला मातोंडकर का नेता अवतार - फोटो : PTI
अशोक पंडित ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा- 'हाल ही में कई बड़े फिल्मी सितारे सिनेमाघरों में भीड़ खींचने में नाकामयाब रहे हैं क्योंकि दर्शक उनके काम से खुश नहीं थे। ऐसे में किसी सेलेब्रिटिज को टिकट देना जिन्हें जन सेवा का कोई अनुभव ही नहीं है, तो उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी, समय बदल चुका है, उर्मिला मातोंडकर इसका क्लासिक उदाहरण होंगी।'

 
विज्ञापन

3 of 6
Ashok Pandit - फोटो : social media
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के को-प्रोड्यूसर आशको पंडित के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए AICC और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए पोस्ट लिखा- 'राहुलजी और एआईसीसी मुझ पर भरोसा जताने और मुंबई नॉर्थ से प्रत्याशी बनाने के लिए शुक्रिया, जय हिंद।' 

4 of 6
urmila matondkar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि मुंबई उत्तर सीट से चुनाव की घोषणा होने के साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड के अपनी करीबी दोस्तों से चुनाव प्रचार के लिए मदद मांगी है। उन्होंने कहा-  'अगर कोई आता है तो ये काफी अच्छा होगा और अगर कोई नहीं भी पहुंचता है तो भी ये ठीक है।' हालांकि अभी तक उर्मिला के किसी भी दोस्त की इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

5 of 6
urmila matondkar - फोटो : instagram
मुंबई उत्तर सीट की भाजपा के गढ़ के तौर पर जानी जाती है। वहीं कांग्रेस ने उर्मिला को उम्मीदवार बनाकर इस सीट पर बड़ा दांव खेला है। उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रही हैं। उर्मिला ने हाल ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। उस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और संजय निरुपम जैसे नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Urmila Matondkar - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने 'रंगीला', 'जुदाई' और 'पिंजर' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लंबे समय से उर्मिला मातोंडकर बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आई इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक गाने में देखा गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें