फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के लिए 'राजा रतन सिंह' के पीछे आया 'खिलजी', खौफनाक हैं इसके इरादे

Sun, 12 Nov 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह इस शाही लुक में भी खौफनाक लग रहे हैं। उनके बैठने का तरीका, कपड़े और आंखें डरावनी लग रही हैं।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने लिखी ऐसी बात, लोग बोले- 'शर्म करो, तुम्हारा कोई धर्म नहीं'
विज्ञापन

2 of 4
पद्मावती - फोटो : self
तीसरे पोस्टर से पहले विवादों के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नया गाना रिलीज किया गया। फिल्म के दूसरे गाने 'एक दिल एक जान' में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। An epic love ballad...❤️ #EkDilEkJaan @FilmPadmavati https://t.co/hEHhcVXyu8 — Deepika Padukone (@deepikapadukone) November 11, 2017
विज्ञापन

3 of 4
padmavati poster
एक दिन पहले पहले फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद राज सिर पर मुकुट साजे सिंहासन पर विराजे दिखाई दे रहे हैं। राजपूत आन-बान-शान का प्रतीक रहे रतन सिंह ने अपनी प्रजा और पत्नी पद्मावती के सम्मान में अलाउद्दीन खिलजी से लोहा लिया था। उन्हीं के किरदार को शाहिद कपूर पर्दे पर जीने वाले हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
padmavati
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज डेट आते ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि राजा रतन सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर अभी भी नाराज हैं। अपनी नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। दरअसल, 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस' जाएंगे। हालांकि दोनों प्रमोशन के लिए शो में अलग-अलग जाएंगे लेकिन शाहिद कपूर शो में शिरकत नहीं करेंगे।   
पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज रोकने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- नहीं दे सकते दखल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें