फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन मंगल' के सेट से सामने आया तापसी का यह संस्कारी लुक, मंगलसूत्र और फ्रेंच चोटी में आईं नजर

Sat, 24 Nov 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bolllywood - फोटो : indian express
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल में एक्ट्रेस तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। ऐसे में फिल्म में उनका पहला लुक सामने आया है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और एक्ट्रेस तापसी ने फिल्म के सेट से अपने लुक की एक झलक दिखाई है। तापसी अबतक 'पिंक', 'बेबी', 'मुल्क' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्में दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
bollywood
तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपना पहला लुक शेयर किया है। तापसी ने कैप्शन में लिखा  'कृतिका अग्रवाल, नेविगेशन एंड कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी, मिशन मंगल, फर्स्ट डे, फायर द इंजन्स।' बता दें कि तापसी पीली साड़ी में हैं, फोटो में उनका बैक लुक ही दिखाई दे रहा है, साथ ही गले में मंगलसूत्र के साथ फ्रेंच चोटी बनाई हुई है। लुक में तापसी काफी संस्कारी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
mission mangal - फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में अंतरिक्ष विषय पर आधारित फिल्म मिशन मंगल साइन की है। फिल्म के शुरू होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिशन मंगल की कहानी पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा है। एक महिला डायरेक्टर राधा भारद्वाज मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
राधा भारद्वाज ने मांग की है कि फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने अपनी लिखी कहानी 2016 में प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर को दी थी। माना जा रहा है यह पहली ऐसी फिल्म होगी जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी एमओएम पर आधारित है। इसे मंगलयान अभियान भी कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : self
राधा भारद्वाज के मुताबिक साल 2014 में उन्होंने ये कहानी लिखी थी। अक्षय कुमार के अलावा मिशन मंगल में मुख्य भूमिका विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar - फोटो : file photo
राधा भारद्वाज का दावा है कि अतुल कस्बेकर को कहानी पसंद आने के बाद उन्होंने ये कहानी विद्या बालन को भी सुनाई थी। बता दें कि पैडमैन और पा जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आर बाल्की भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। कहानी सुनने के बाद उन्होंने फिल्म को को-प्रोड्यूस करने का मन बनाया। मंगलयान अभियान की बात करें तो 5 नवंबर 2013 को इसे लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें