फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता ने सनी लियोन पर उठाए सवाल, 5 लाख लेने के बावजूद शूट पर नहीं आईं एक्ट्रेस

Wed, 23 Jan 2019 07:01 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोन को लेकर नई खबर आ रही है। उनपर फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर भारत पटेल ने पैसे लेकर काम ना करने का आरोप लगाया है। भारत ने सनी को ये फीस फिल्म पटेल की पंजाबी शादी के लिए एक आइटम नंबर के लिए दी गई थी। लेकिन सनी ने इस फिल्म के लिए कोई शूट नहीं किया और साइनिंग अमाउंट भी वापस नहीं लौटाया। भारत के मुबातिक सनी ने 5 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर लिए थे।  
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
अभिनेता परेश रावल और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में सनी के लिए आइटम नंबर प्लान किया गया था। पिंकविला की खबर के मुताबिक, भारत पटेल ने बताया 'फिल्म में आइटम सॉन्ग के लिए सनी से 40 लाख रुपये में डील हुई थी, इसमें 5 लाख साइनिंग अमाउंट और 5 लुक टेस्ट के बाद, 20 लाख रुपये गाने के रिहर्सल के दौरान और 10 लाख गाने की प्रमोशन के दौरान देने की बात पक्की हुई थी।'
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
उन्होंने आगे बताया 'सनी को साइनिंग अमाउंट के तौर पर 5 लाख रुपये दे दिए गए थे, जब उन्हें शूट के लिए बुलाया गया तो उन्होंने ना फोन उठाया और ना किसी मैसेज का कोई रिप्लाई किया।' खबर है कि भारत पटेल की तरफ से सनी को एक लीगल नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन सनी ने लीगल नोटिस को भी नजरअंदाज कर दिया था। 

4 of 5
sunny leone - फोटो : bollywoodlife
वहीं, सनी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि सनी ने इस आइटम नंबर के लिए तारीख पक्की थी, लेकिन फिल्म मेकर्स बार-बार शूट की डेट में बदलाव कर परेशान कर रहे थे, इसी के चलते सनी ने अपनी फ्री डेट्स दूसरे प्रोजेक्ट्स में दे दी। बता दें कि सनी पिछली बार खुद की बायोपिक 'करनजीत कौर:  द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
बता दें कि फिलहाल सनी पति डेनियल संग समय बिता रही हैं। सनी ने नये साल के जश्न की कुछ तस्वीरें  भी शेयर की थी जिसमें वह पति और दोस्तों संग मस्ती करती दिख रही थीं। खबर है कि सनी आने वाली मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें