साइंस फिक्शन पर बेस्ड जुरासिक सीरीज की फिल्मों के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों के बारे हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार भी इंसान और डाइनोसोर की जंग दिलचस्प होने वाली है।
पढ़ें: हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
Trending Videos
विज्ञापन
पहली फिल्म की सफलता के बाद दूसरा पार्ट 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने जारी किया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस बार ना केवल डायनासोर का एक्शन देखने को मिलेगा बल्कि खतरनाक ज्वालामुखी भी फटते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Jurassic World 2
फिल्म के ट्रेलर में मुख्य कलाकार क्रिस प्रैट अपने साथियों से चिल्लाते हुए उन्हें भागने के लिए कहते हैं। जिस पर उनके दोस्त चिल्लाते हैं और सारे लोग छिप जाते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की बिल्कुल अलग ब्रीड्स खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है।
Watch the @JurassicWorld #FallenKingdom trailer now! Life finds a way June 22. pic.twitter.com/UDU0MFIsIb
— Jurassic World (@JurassicWorld) December 8, 2017
4 of 5
Jurassic World 2
फिल्म को जे.ए. बेयोन ने डायरेक्ट किया है। इस जेफ गोल्डब्लम, क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल में मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। ये फिल्म अमेरिका से 2 हफ्ते पहले 8 जून 2018 को भारत में रिलीज होगी जबकि अमेरिका में 22 जून को रिलीज होगी।
.@JurassicWorld #FallenKingdom goes where Jurassic has never gone before. See the trailer tomorrow! pic.twitter.com/HFAsZd8LHI
— Jurassic World (@JurassicWorld) December 6, 2017
फिल्म के पहले पार्ट में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म जून 2015 में रिलीज हुई थी और कोलिन ट्रेवेरो ने डायरेक्ट किया था। जिसने दुनिया भर में करीब 1.6 अरब डॉलर की कमाई की थी।