फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugjugg Jeeyo: फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई पूरी, कल जारी होगा आदेश 

Wed, 22 Jun 2022 04:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। फिल्म के लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। पहले इस फिल्म पर गाने की चोरी का भी आरोप लग चुका है। इस संबंध में फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद आज कॉमर्शियल कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली मांग को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश को गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। इस मामले पर कोर्ट कल आदेश जारी करेगी।
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन कियारा आडवाणी फिल्म जुग जुग जियो - फोटो : insta
बता दें कि रांची के रहने वाले विशाल सिंह ने फिल्म निर्देशक करण जौहर पर जुग-जुग जियो की कहानी चुराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद फिल्म पर रोक लगाने के संबंध में उन्होंने रांची के कॉमर्शियल कोर्ट में 14 जून को अर्जी दी थी। विशाल सिंह आरोप है कि धर्मा प्रोडक्शन ने कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उनकी सहमति के 'बन्नी रानी' नाम की कहानी पर फिल्म जुग-जुग जियो को बनाया है। उनका कहना था कि इसपर तत्काल रूप से रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : insta
बता दें कि बीते 22 मई को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब विशाल सिंह को पता चला कि ये फिल्म तो उनकी ही कहानी को चुराकर बनाई गई है। विशाल का कहना था कि पहले उन्होंने ये कहानी करण जौहर को भेजी थी, जिसे उन्होंने ये कहते हुए वापस कर दिया था कि स्टोरी उपयोग लायक नहीं है। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन ने बिना उनकी इजाजत लिए चोरी से फिल्म बना दी है। 
विज्ञापन

4 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Social media
फिल्म जुग-जुग जियो की बात करें तो इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज होने वाली है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी जो कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।  वैसे तो ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन कल कोर्ट का आदेश ये तय करेगा कि फिल्म अपने समय पर रिलीज होगी या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें