फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न हुए फुकरे, तो बॉक्स ऑफिस पर मची धूम, अब टाइगर से भिड़ने की बारी

Tue, 12 Dec 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Fukrey Returns
शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने सोमवार को भी पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिये। यहीं नहीं चार दिन के अंदर फिल्म ने अपने ही प्रीक्वेल यानी फिल्म 'फुकरे' को पटखनी दे दी है।
विज्ञापन

2 of 4
Fukrey Returns
फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने सोमवार को 5.10 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के अंदर 37.30 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली। 
#FukreyReturns is having a DREAM RUN... Mon biz proves the film is all set for a long, healthy run at the BO... Expected to cross ₹ 50 cr in Week 1, as per current trends... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr, Mon 5.10 cr. Total: ₹ 37.30 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 12, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Fukrey Returns
गौरतलब है कि 'फुकरे रिटर्न्स' ने चार दिनों में फिल्म 'फुकरे' के लाइफटाइम बिजनेस (36.50 करोड़) से ज्यादा कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर फुकरों का ही दबदबा रहेगा। हालांकि 22 दिसंबर को 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Fukrey Returns
'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। साथ ही लोगों में फिल्म 'फुकरे' के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' का क्रेज भी है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें