फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर हुआ श्रीदेवी का जिक्र, जाह्नवी से लिपटकर रो पड़ीं खुशी कपूर, देखें वीडियो

Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Khushi Kapoor
सोमवार का दिन जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इवेंट में पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई मोहित मारवाह मौजूद थे। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी बहन के लिए खास संदेश भेजा। मौके पर पूरा परिवार मौजूद था फिर भी श्रीदेवी की कमी खली। जैसे ही पत्रकारों ने जाह्नवी कपूर से श्रीदेवी को लेकर सवाल पूछा उनकी आवाज भर आई।

 
विज्ञापन

2 of 5
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
एक पत्रकार ने जाह्नवी से पूछा,'फिल्म की शूटिंग जब राजस्थान में हो रही थी तब श्री मैम (श्रीदेवी) भी वहां मौजूद थीं। आप उसे किस तरह से देखती हैं?' सवाल सुनते ही जाह्नवी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह मां को बहुत मिस कर रही हैं। वही, स्टेज पर उनके बगल में खड़ी खुशी कपूर की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
इवेंट में मां का जिक्र उठते ही खुशी कपूर अपनी भावनाओं पर काबू ना कर सकीं और बहन जाह्नवी से लिपटकर रोने लगीं। 

4 of 5
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
फिल्म 'धड़क' एक गरीब दलित लड़के और ऊंची जाति की लड़की की प्रेम कहानी है। फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं शशांक खेतान ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
फिल्म के 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर करण जौहर ने बताया कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कहने पर उन्होंने जाह्नवी से मुलाकात की थी। वहीं, ईशान खट्टर के इंस्टाग्राम वीडियोज देखकर करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। फिल्म 'धड़क' जहां जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म है, वहीं यह ईशान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' आई थी जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें