जॉन अब्राहम और विवेक ओबेरॉय के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। ब्रूना ब्रिजिलियन मॉडल हैं और कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ब्रूना शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। इस बीच अपने बेबी की डिलीवरी को लेकर ब्रूना अब्दुल्लाह ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Bruna Abdullah
- फोटो : file photo
ब्रूना अब्दुल्लाह ने बच्चे की डिलीवरी को लेकर खास प्लानिंग की है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में ब्रूना अब्दुल्लाह ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने बच्चे की डिलीवरी को लेकर बात की। ब्रूना के मुताबिक वह वॉटर बर्थ डिलीवरी के जरिए बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। ब्रूना अभी प्रेग्नेंसी के तीसरे हफ्ते में हैं। वह पहली बार मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Bruna Abdullah
- फोटो : instagram
ब्रूना अब्दुल्लाह ने इंटरव्यू में कहा,'मैंने मां बनने के बारे में कभी ज्यादा नहीं सोचा था, लेकिन पहले बच्चे को देखने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।' अपनी डिलीवरी के बारे में बात करते हुए ब्रूना ने कहा कि,'मैं बच्चे की नेचुरल डिलीवरी चाहती हूं। जिसमें किसी भी तरह की दवाई या ऑपरेशन की जरूरत ना हो, क्योंकि ये साबित हो चुका है कि पानी में रहकर बच्चे को जन्म देने से दर्द का कम एहसास होता है। पानी की उछाल से लेबर पैन में आराम मिलता है।'
4 of 5
Bruna Abdullah with boyfriend AL
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि वॉटर बर्थ डिलीवरी के जरिए जन्म देने वाली मां की डिलीवरी एक गुनगुने पानी के पूल में होती है। इस दौरान मां के आसपास डॉक्टर और नर्स मौजूद रहते हैं और पानी के अंदर ही बच्चे का जन्म होता है। ब्रूना अब्दुलाह जॉन अब्राहम के साथ 'देसी ब्वॉयज' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा ब्रूना कई और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें 'आई हेट लव स्टोरी', 'ग्रैंड मस्ती', 'मस्तीजादे' और 'कैश' फिल्में शामिल है।
इसके अलावा रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इसमें 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए सीजन 6' और 'कॉमेडी क्लासेज' भी शामिल है। ब्रूना ने बीते साल जुलाई में ही ब्वॉयफ्रेंड अल से सगाई कर ली थी। आपको बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। एमी ने प्रेग्नेंसी की खबर पोस्ट शेयर करके दी थी। एमी ने लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।' एमी भी शादी से पहले मां बन रही हैं।