फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'दंगल' इंटरनेट पर हुई लीक, अब तक लाखों लोगों ने फ्री में देखा

Sun, 25 Dec 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी ओपनिंग के साथ 30 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। लेकिन फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्‍म इंटरनेट पर लीक हो गई है।
विज्ञापन

फिल्म 'दंगल' इंटरनेट पर हुई लीक, अब तक लाखों लोगों ने फ्री में देखा

2 of 5
जी हां, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के एक लड़के ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये पूरी फिल्म अपलोड कर दी। जिसके चलते ये फिल्म लीक हो गई है। अब तक लाखों लोगों ने इस ‌फिल्म को ऑनलाइन देख लिया है।
विज्ञापन

फिल्म 'दंगल' इंटरनेट पर हुई लीक, अब तक लाखों लोगों ने फ्री में देखा

3 of 5
फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर कर सकें इसलिए उसने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी। हालांकि कॉपीराइट इश्यू के चलते वीडियो को फेसबुक पेज से हटा दिया गया है। लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस दौरान कितने लोगों ने इसे डाउनलोड किया होगा।

फिल्म 'दंगल' इंटरनेट पर हुई लीक, अब तक लाखों लोगों ने फ्री में देखा

4 of 5
इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि वो फिल्म को आगे सर्कुलेट नहीं करेंगे। वीडियो को डिलीट किए जाने तक उसे 8 लाख 33 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके थे। कहा जा रहा है कि फिल्म लीक होने से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'दंगल' इंटरनेट पर हुई लीक, अब तक लाखों लोगों ने फ्री में देखा

5 of 5
दंगल
बता दें कि ये फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की असल जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'दंगल' फिल्म '3 ईडियट्स' के आंकड़े को पार लेगी। बाहरी देशों में फिल्म को करीब 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें