बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में भी कास्टिंग काउच का मुद्दा गरमा रहा है। हाल ही में साउथ की स्ट्रगलिंग फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। साथ ही इसे लेकर बड़े खुलासे करने की बात कही थी। श्री रेड्डी के इन बयानों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
KATHI
श्री रेड्डी के बाद कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता ने एक टीवी शो में कास्टिंग काउच पर चल रही बहस के दौरान खुलासा किया कि इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने उनका रेप करने की कोशिश की थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदले में 500 रुपये की पेशकश की। अब इस मामले में फिल्म क्रिटिक कैथी महेश ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
3 of 4
KATHI
सुनीता के इस आरोप पर महेश ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है, 'सुनीता ने मुझ पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मैं कहूंगा कि उसे मेरे खिलाफ केस करना चाहिए और साबित करके दिखाना चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि वे सुनीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।'
I will be filing a defamation case against Sunitha for falsely accusing me of sexual harassment and Konidela Productions for instigating her.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तेलुगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने की वजह से प्रोटेस्ट किया था और इस प्रोटेस्ट के चलते वह टॉपलेस हो गईं थीं। उसके बाद श्री ने कई बड़े नामों का खुलासा करते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था।