फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से एक हफ्ते पहले बाटला हाउस मेकर्स के लिए बुरी खबर, शहीद की पत्नी ने भेजा नोटिस

Thu, 08 Aug 2019 11:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Batla House - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'बाटला हाउस' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है । जॉन फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं । फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते पहले इसके दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है । दरअसल, बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए मोहन चंद शर्मा की पत्नी माया शर्मा ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं ये फिल्म नहीं देखूंगी । फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं । मैंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है । मैं नहीं चाहती कि फिल्म में मोहन की इमेज को गलत तरीके से दिखाया जाए । मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा । उसमें चीजें अलग तरह से दिखाई गई हैं ।'
विज्ञापन

3 of 5
batla house - फोटो : twitter
'मुझे बुरा लगा । मेरे पति एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे और उन्हें दिल्ली पुलिस के बेस्ट ऑफिसर में गिना जाता था । वो इस ऑपरेशन में शहीद हो गए । अगर उन्होंने फिल्म में सही चीजें दिखाई हैं तो उन्हें फिल्म का नाम 'पोस्ट बाटला हाउस' रखना चाहिए । उन्हें मेरे पति की शहादत को खराब करने का कोई हक नहीं है । फिल्म बनाने से पहले उन्हें मेरे पति के बारे में जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए थी ।'

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
'उन्हें किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई हक नहीं है । मेकर्स को मुझसे आकर बात करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । उनको फिल्म बनाने का हक किसने दिया । मेरे पति चार बहनों में अकेले भाई थे। ये फिल्म रक्षाबंधन पर रिलीज हो रही है। उनके बारे में गलत चीजें देख बुरा लगेगा । दिल्ली पुलिस को फिल्ममेकर्स को सच्चाई बतानी चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाटला हाउस, मिशन मंगल और साहो के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'बाटला हाउस' के साथ अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' क्लैश हो रही है । बाटला हाउस 2008 में हुए एनकाउंटर पर बेस्ड है, वहीं मिशन मंगल पहले मार्स मिशन के लॉन्च की कहानी है। फिल्म के क्लैश होने पर जॉन ने कहा, ''मैं बाटला हाउस रिलीज करना चाहता हूं क्योंकि मुझे मेरे कॉन्टेंट पर विश्वास है ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें