फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Kulhari: जब हिमेश रेशमिया ने कीर्ति कुलहरि की सलाह को नहीं माना, बैडएस रवि कुमार का रहीं हिस्सा

Thu, 20 Feb 2025 12:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरि भी नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने हिमेश को फिल्म के दौरान एक सलाह दी तो उन्होंने उसे मनाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी, हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया ने खुद को हीरो लेकर एक फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ नाम की फिल्म बनाई। यह एक मसाला फिल्म थी। इस एक्शन फिल्म के डायलॉग ऐसे थे कि दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। हाल ही में इस फिल्म में हिमेश के साथ एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरि ने बताया कि एक्टर ने उनकी एक जरूरी सलाह मनाने से इंकार दिया था। 




 
विज्ञापन

2 of 5
बैडएस रवि कुमार में हिमेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिमेश ने नहीं मानी कीर्ति की बात 
कीर्ति ने हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि जब हिमेश को डायलॉग में कुछ सुधार करने के लिए, उसमें अपने लेवल पर इंप्रूव करने की बात कही तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया। लेकिन इस तरह से हिमेश का रिएक्शन पाकर कीर्ति का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा।

ये खबर भी पढे़ं: Himesh Reshammiya: 'हैप्पी हार्डी और हीर' से लेकर 'आपका सुरूर' तक, हिमेश की सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड 
विज्ञापन

3 of 5
बैडएस रवि कुमार में हिमेश - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में कोई बदलाव नहीं चाहते थे हिमेश 
कीर्ति को हिमेश रेशमिया की बात का बुरा इसलिए नहीं लगा क्योंकि उनका फिल्म को लेकर अपना एक अलग विजन था। वह इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं चाहते थे। इस बात को कीर्ति ने समझा और जैसे डायलॉग लिखे गए थे, उन्हें वैसा ही बोला।
‘बैडएस रवि कुमार’ के ये 10 डायलॉग घुमा देंगे सिर, यहां पढ़ें 

4 of 5
बैडएस रवि कुमार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर चर्चा में रही फिल्म 
फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हो। इसने महज 8 करोड़ रुपये की कमाई ही की है। लेकिन यह फिल्म सोशल मीडिया पर खूब छाई। इस फिल्म के अजीब से डायलॉग ही दर्शकों को पसंद आए। इन डायलॉग्स पर खूब फनी रील्स बनाई गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैडएस रवि कुमार में प्रभुदेवा - फोटो : यूट्यूब

ये कलाकार भी आए नजर 
फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ में हिमेश और कीर्ति कुलहरि के अलावा प्रभु देवा, सिमोना जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी हैं। पहले भी हिमेश रेश्मिया कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें