फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिक्स में आने वाले एक्टर्स को प्रकाश राज ने कहा त्रासदी, पीएम मोदी तक की कर चुके हैं आलोचना

Sun, 12 Nov 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
PRAKASH RAJ
हाल ही में नोटबंदी को सरकार की 'सबसे बड़ी भूल' बताकर विवादों में घिरे एक्टर प्रकाश राज ने रविवार को ये साफ कर दिया कि वो न तो राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं और न ही किसी राजनैतिक पार्टी से उनकी बातचीत चल रही है।
  Film actors becoming leaders is a disaster for my country: Actor Prakash Raj in Bengaluru pic.twitter.com/zYFEgiu49N — ANI (@ANI) November 12, 2017

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि, 'मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, यहां तक की मुझे एक्टर्स का राजनीति में आना तक पसंद नहीं, क्योंकि एक्टर्स को ये पता होना चाहिए कि उनके फैंस के प्रति भी उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ये देश के लिए खतरा से कम नहीं'।
विज्ञापन

3 of 6
प्रकाश राज
प्रकाश राज ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने के मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। बकौल प्रकाश राज, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को भी सिनेमा हॉल में खड़े होकर अपनी देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत है'।

4 of 6
- फोटो : Youtube
प्रकाश राज का ये बयान उस वक्त आया जब अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने खुद की पार्टी बनाने का ऐलान किया है तो वहीं रजनीकांत का भी अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा निर्णय लेने की चर्चा आम है।
विज्ञापन

5 of 6
बीते 8 नवंबर को सरकार की 'नोटबंदी' की पहल को एक साल पूरे हो गए। इस मौके पर कई हिंदी फिल्मों में विलन का किरदार निभा चुके प्रकाश राज ने नोटबंदी का खुलकर विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : self
वैसे यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने सरकार के मुद्दों पर सवाल करते हुए निशाना साधा हो। इसके पहले कमल हासन के 'हिंदू चरमपंथियों' पर उनके विचार का समर्थन और बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर भी मोदी की 'चुप्पी' की निंदा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें