शाहरुख खान-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह तो लायन के सेट पर यह किंग खान हैं। एक अन्य ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "तो अब यह कंफर्म हो गया है कि शाहरुख ने एटली सर की लायन की शूटिंग शुरू कर दी है।' इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शाहरुख एटली की फिल्म लायन में काम कर रहे हैं। हालांकि एटली या शाहरुख में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। दरअसल, शाहरुख के ट्वीट के बाद ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वह एटली की फिल्म में काम कर रहे हैं। एक्टर ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि वह फिल्मेकर एटली के साथ बैठे हैं और बीस्ट की चर्चा कर रहे हैं।