रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 2.0 का ऑडियो लॉन्च करने की तारीख तय की जा चुकी है। साथ ही इसे कहां लॉन्च किया जाएगा ये भी ऐलान कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कब और कहां होगा फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट..
विज्ञापन
2 of 5
2.0
थलाइवा ने अपने चाहनेवालों के लिए फिल्म 2.0 का ऑडियो लॉन्च करने की तारीख तय कर दी है। बता दें कि 27 अक्टूबर को दुबई के बुर्ज पार्क में फिल्म का ग्रैंड इवेंट के जरिए ऑडियो लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
2.0
खबर है कि फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान भी वहां मौजूद रहेंगे और लाइव परफोर्मेंस भी देंगे। बताया जा रहा है कि ये एक ग्रैंड ऑडियो इवेंट होगा जिसमें तकरीबन 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
4 of 5
2.0
इससे पहले मुंबई में फिल्म का पोस्टर एक बैलून को हवा में 100 फीट ऊंचा उड़ाकर रिलीज किया था। जिसमें फिल्म में निगेटिव रोल अदा कर रहे अक्षय कुमार का भी विलेन लुक देखने को मिला था।
फिल्म 2.0, 2010 में आई फिल्म रोबोट (एंदिरण) का सीक्वल है। फिल्म में एश्वर्या की जगह साउथ एक्ट्रेस एमी जैक्सन मुख्य किरदार करती नजर आएंगी। फिल्म 25 जनवरी 2018 में रिलीज होगी।