खान सितारों के बाद की पीढ़ी में जिस एक चेहरे पर देश में हिंदी सिनेमा दर्शकों की तीन पीढ़ियां लट्टू रही हैं, वह हैं ऋतिक रोशन। अपने फैंस के प्यारे डुग्गू और अपने निर्देशकों के लिए किसी ग्रीक गॉड का हिंदुस्तानी अवतार। अपनी पिछली फिल्म ‘वॉर’ के बाद ऋतिक इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ इन दिनों देश की सबसे बड़ी हवाई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग देश के उत्तरी पूर्व हवाई ठिकानों पर बीते साल ही शुरू हो गई थी, अब बारी है फिल्म के एक्शन सीन शूट करने की और इसके लिए ऋतिक ने लंबा समय उन उपकरणों के साथ बिताया है जिनमें हवाई उड़ान का आभासी वातावरण तैयार करके लोगों को पायलट की ट्रेनिंग दी जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ऋतिक रोशन (वॉर)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अपनी चर्चित फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए महीनों तक तलवारबाजी और घुड़सवारी सीखने वाले ऋतिक रोशन की आदत रही है अपना हर काम पूरे समर्पण से करने की। फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की जब शूटिंग हो रही थी तो इसके एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग के लिए उन्होंने स्कूबा डाइविंग की पक्की वाली ट्रेनिंग ली और बाकायदा इसका प्रमाण पत्र भी हासिल किया। यही नहीं फिल्म ‘काबिल’ में एक वॉइस आर्टिस्ट की भूमिका निभाने के लिए ऋतिक ने आवाज के आरोह-अवरोह की भी ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
3 of 6
ऋतिक रोशन (वॉर)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ऋतिक के करीबी बताते हैं कि इससे पहले भी ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कृष’ के लिए हॉन्गकॉन्ग जाकर वुशु सीखा और हालिया रिलीज फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने हथियारों को चलाना भी सीखा। चूंकि फाइटर के शूट में असली फाइटर जेट्स के साथ फिल्मांकन शामिल है, इसलिए ऋतिक ने असली फाइटर जेट उड़ाने से जुड़ी प्रक्रियाओं और तंत्र को सीखने का इन दिनों बीड़ा उठाया है।
4 of 6
ऋतिक रोशन (वॉर)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जानकारी के मुबातिक ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘फाइटर’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने से पहले नवंबर में तेजपुर एयरबेस में असम शेड्यूल से पहले अपना प्रशिक्षण शुरू किया, और फिल्म के तीन शेड्यूल की शूटिंग के दौरान अभ्यास करना और अपने ज्ञान को बढ़ाना जारी रखा। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया, “ऋतिक ने खुद को स्क्रीन पर आत्मविश्वास से पेश करने के लिए एक सिम्युलेटर (आभासी) पर अभ्यास करने और बटन और स्वचालित प्रक्रिया सीखने का विकल्प चुना। उन्होंने नवंबर से वर्कशॉप लेना शुरू किया और फाइटर जेट पायलट की भूमिका निभाने की बारीकियां सीखने के लिए सिम्युलेटर ट्रेनिंग जारी रखी।
पता चला है कि एयर बेस और वायु सेना प्रशिक्षण अकादमी का दौरा करने के दौरान ऋतिक रोशन ने पायलटों और कैडेटों के साथ समय बिताया ताकि वह उनके आचरण का निरीक्षण कर सकें और उनके कार्य करने के तरीके को समझ सकें। ऋतिक ने इस दौरान कई सवाल पूछे और इन अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के नोट्स भी लिए। फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक के बॉक्सिंग कैरेक्टर की झलक भी है और उस एक सीन के लिए भी उन्होंने अपने शरीर सौष्ठव व दैहिक भाषा को ठीक करने के लिए कई दिनों तक ट्रेनिंग ली।
इन दिनों ऋतिक रोशन अक्सर एक एयरफोर्स अधिकारी की वर्दी पहने अपने करीबियों को दिख जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘फाइटर’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग जोरों पर चल रही है और देश की इस सबसे बड़ी हवाई एक्शन फिल्म में ऋतिक और सिद्धार्थ का फिर साथ आना दोनों की ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ के बाद एक तरह की हैट्रिक भी है। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।