फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक की इन फिल्मों ने जमकर छापे नोट, लिस्ट में सिद्धार्थ के निर्देशन में बनी दो मूवीज भी शामिल

Tue, 16 Jan 2024 11:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन की फाइटर जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म ट्रेलर जारी किया गया, जिसे लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है। देशभक्ति से भरपूर डायलॉग और इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स, लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे हैं। इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स बंपर कलेक्शन करने में कामयाब रही है।  ऐसे में आज हम आपको ऋतिक की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे हैं।
10 Indian Super Hero Movies: मार्वल को मारो गोली, भारतीय सिनेमा भी पीछे नहीं, मिलिए 10 देसी सुपरहीरो से
विज्ञापन

2 of 6
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 
इस  लिस्ट में पहला नंबर वॉर का है। फिल्म का निर्देशन फाइटर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यशराज के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने रिलीज के बाद जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने 53.35 करोड़ से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, इसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कृष 3
ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कृष 3 का नाम भी शामिल है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक सुपरहीरो बनकर बुरी शक्तियों से लड़ते नजर आए थे। बच्चों के साथ यह फिल्म बड़ों को भी खूब पसंद आई थी। राकेश रोशन ने निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय बंपर कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 244.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।

4 of 6
बैंग-बैंग - फोटो : सोशल मीडिया
बैंग बैंग
एक्शन फिल्म बैंग बैंग का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ने किया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने 181.03 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर 30
विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपर 30 में ऋतिक रोशन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में सफल रही थी। 11.83 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने कुल 146.94 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में ऋतिक की अदाकारी की काफी सराहना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्निपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अग्निपथ
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अग्निपथ भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी कहानी और ऋतिक की अदाकारी ने इस फिल्म को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही, संजय दत्त के विलेन वाले अवतार को देख लोग हैरान रह गए थे। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 115 करोड़ का कारोबार किया था। 
Sushmita Sen: विक्रम भट्ट का खुलासा तो कुछ भी नहीं, विश्वसुंदरी का पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से भी रहा रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें