अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का झगड़ा अब धीरे-धीरे खुलकर सबके सामने आ रहा है। यह बात तो पहले ही साफ हो गई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन वो बात सामने नहीं आ पाई थी जिसकी वजह से ये जोड़ी टूट गई। अरबाज और मलाइका ने अब सोशल मीडिया पर इस वजह का सांकेतिक खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया है कि दोनों ने अपने टूटते रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
2 of 6
मलाइका और अरबाज इस साल की शुरुआत में ही अलग हो गए थे। अरबाज का घर छोड़कर मलाइका ने अलग रहना शुरू कर दिया था। तब यह लगता था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन है, जो जल्द ही सुलझ जाएगी। लेकिन जब दोनों के तलाक की बात सामने आई तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
3 of 6
बॉलीवुड में इस जोड़ी के प्यार की मिसाल दी जाती थी। लेकिन अचानक ही मलाइका-अरबाज का रिश्ता टूट गया। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उससे तो यही लगता है कि अब इस रिश्ते में कुछ भी बाकी नहीं है।
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
4 of 6
मलाइका ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'अगर आप किसी को ज्यादा मौके देते हो, तो वह आपको कम सम्मान देना शुरू कर देता है। वह आपके द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड को नजरअंदाज करना शुरू कर देता है क्योंकि वह जानता है कि उसे एक और मौका जरूर मिलेगा। उसे आपको खोने का डर नहीं लगता क्योंकि उसे लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चीजें पहले की तरह चलती रहेंगी। वह कंफर्टेबल हो जाता है क्योंकि उसे पता है कि माफी मिल जाएगी। किसी भी शख्स को अपनी बेइज्जती करने के लिए कंफर्टेबल ना होने दें।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
5 of 6
ऐसा लगता है कि मलाइका के इस पोस्ट ने अरबाज को अनकंफर्टेबल कर दिया। इसलिए उन्होंने भी तुरंत मलाइका के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कितना शक्तिशाली हूं। मैंने एक ऐसे शख्स को माफ किया, जिसे अपनी गलती का अहसास नहीं है और जिसने मुझसे अभी तक माफी भी नहीं मांगी है।'
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
6 of 6
आपको बता दें कि इससे पहले अरबाज और मलाइका अपने बयान में कह चुके हैं कि वो अब साथ नहीं हैं। लेकिन इसके बाद भी मलाइका को खान परिवार के समारोह में देखा गया है। इससे लगता था कि अरबाज और उनमें झगड़ा खत्म हो सकता है लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच शुरू हुई बहस से तो लगता है कि मामला बहुत बिगड़ चुका है।