फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे लगाती दिखीं नोरा फतेही, एक गलती की वजह से हुईं ट्रोल

Thu, 01 Dec 2022 06:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही - फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी जोश में दिखाई दीं और स्टेज पर चीयर करने के दौरान वह अपने हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे भी लगाती नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अपनी एक गलती की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
 

Bhediya Box Office Collection: पहले हफ्ते में 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी भेड़िया, सातवें दिन इतनी रही कमाई

विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
एक फैन पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में स्टेज पर नोरा फतेही हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे लगाती हैं और इस दौरान उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी जोश के साथ इंडिया-इंडिया चीयर करते नजर आए। इस दौरान नोरा कहती हैं, इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है लेकिन हम इस फेस्ट में मौजूद हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स नोरा फतेही की खरी-खोटी सुनाते नजर  रहे हैं।
 

TRP Week 47: रूपाली गांगुली की दमदार अदाकारी का जलवा कायम, टॉप पांच में इन सीरियल्स ने बनाई जगह

विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
नोरा फतेही इस वजह से हुईं ट्रोल
सबसे पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई शख्स स्टेज पर मौजूद नोरा फतेही को तिरंगा देता है और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज स्टेज पर गिर जाता है। इसके बाद एक्ट्रेस तिरंगे को उठाकर लहराने लगती हैं लेकिन इस दौरान वह ध्वज को गलत तरीके से पकड़ लेती हैं। अब इसी गलती की वजह से लोग सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
 



 
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "भारतीय ध्वन को जो देने का तरीका था, वह बहुत खराब था, यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने जैसा था।" इसी तरह से दूसरे ने लिखा- "ओह, झंडे की कोई इज्जत नहीं, यह इतना घटिया अभिनय और प्रदर्शन ही सब कुछ नहीं है, देखो जिस तरह से वे झंडे को फेंक रहे हैं, वह इतना अपमानजनक है"। वहीं एक अन्य ने लिखा- "तिरंगा लहराना तो इन्हें भी नहीं आता, ये हरे से नारंगी लहरा रही है..कितना शर्मनाक"। बाकी भी इसी तरह से कमेंट करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें