फिरोज खान बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो आज के कलाकारों के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं। एक उम्दा अभिनेता, निर्देशक और निर्माता रहे फिरोज़ खान की आज पुण्यतिथि है। इस मौके हम बता रहे हैं फिरोज खान के 10 किरदार जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बनाया।
विज्ञापन
2 of 11
Bahurani
- फोटो : social media
बहुरानी- 1963
किरदार - विक्रम
टी प्रकाश राव निर्देशित यह फिल्म, तेलगु फिल्म अर्धांगी का रीमेक है। साथ ही साथ यह कलाकार फिरोज खान की शुरूआती फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में फिरोज के साथ माला सिन्हा और गुरु दत्त भी हैं। फिल्म एक परिवार की कहानी है जिसमें एक जमीनदार के दो बेटे होते हैं, पहली पत्नी से रघु (गुरु दत्त), व दूसरी से विक्रम (फिरोज़)। विक्रम हमेशा रघु को धमकाता डराता रहता है, लेकिन रघु की शादी के बाद सब सुधर जाता है। इसी कहानी पर फिल्म 1992 में अनिल कपूर की फिल्म बेटा भी बनी।
विज्ञापन
3 of 11
Raat Aur Din
- फोटो : social media
रात और दिन- 1967
किरदार - दिलीप
मशहूर अदाकारा व संजय दत्त की मां नरगिस की यह आखिरी फिल्म थी। 1967 में आई यह फिल्म मल्टिपल आइडेंटिटी डिसऑरडर पर है। इस फिल्म में नरगिस दोहरे चरित्र का प्रदर्शन करती हैं। जिनके पति का किरदार प्रदीप कुमार निभा रहे हैं वहीं फिरोज खान उनके दोस्त का। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला, साथ ही साथ सभी की एक्टिंग की खूब सराहना भी हुई।
4 of 11
Aadmi Aur Insaan
- फोटो : social media
आदमी और इंसान - 1969
किरदार - जय किशन
बी आर चोपड़ा की इस फिल्म को उनके भाई यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फिरोज खान के साथ धर्मेंद्र व सायरा बानो नजर आए। फिल्म में फिरोज एक अमीर आदमी हैं, वहीं धर्मेंद्र एक आम आदमी। जिसे पढ़ा लिखा कर फिरोज अपनी कंपनी में काम देता है। आखिर में एक लड़की के चक्कर में दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो जाती है। फिरोज खान ने इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
5 of 11
Safar
- फोटो : social media
सफर- 1970
किरदार - शेखर कपूर
प्यार भरी इस अजीबो गरीब कहानी में फिरोज खान, राजेश खन्ना व शर्मिला टैगोर अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म को बंगाली डायरेक्टर असित सेन ने डायरेक्ट किया। यह एक बंगाली फिल्म चलाचल का रीमेक है। फिल्म में फिरोज एक अमीर बिजनेस मैन हैं, राजेश खन्ना एक आम आदमी वहीं शर्मीला डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों को शर्मीला से प्यार होता है। पर फिरोज की शादी शर्मिला से हो जाती है, बाद में उन्हें पता चलता है की वह राजेश से प्यार करती हैं। इसके बाद कहानी एक नया मोड़ लेती है।
विज्ञापन
6 of 11
Apradh
- फोटो : social media
अपराध- 1972
किरदार - राम खन्ना
इस फिल्म से फिरोज खान ने पहली बार डायरेक्शन और प्रोडक्शन दोनो में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ मुमताज भी अहम भूमिका में नजर आईं। फिल्म में मुमताज एक चोर का किरदार अदा कर रही हैं, वहीं राम एक रेसर का, दोनो जर्मनी में रहते हैं। दोनों को प्यार हो जाता है। दोनों अपना काम छोड़ भारत आ जाते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Khote Sikkay
- फोटो : social media
खोटे सिक्के- 1974
किरदार - दिलबर
नरेंद्र बेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से ही शोले बनाने की प्रेरणा मिली। फिल्म एक गांव के ऊपर है जो डाकुओं से परेशान है। एक गांव का आदमी अपने भाई और उसके पांच दोस्तों को गांव की रक्षा के लिए ले आता है। यह पांच लोग ही फिल्म के असली खोटे सिक्के हैं, जो अजीबो गरीब काम कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। फिल्म में फिरोज दिलबर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो डाकुओं के सरदार को मारना चाहता है। फिर वह भी उन पांच लोगो के साथ मिलकर डाकुओं को खत्म करता है। फिल्म में फिरोज के साथ डैनी, रेहाना सुल्ताना, रंजीत, नरेंद्र नाथ व कई अन्य कलाकार नजर आए।
8 of 11
Dharmatma
- फोटो : social media
धर्मात्मा- 1975
किरदार - रणबीर
धर्मात्मा काफी हद तक हॉलीवुड की फिल्म द गॉडफादर पर आधिरत है। यह पहली फिल्म भारतीय फिल्म है जो अफगानिस्तान में शूट हुई। फिरोज खान द्वारा प्रोड्यूस्ड व डायरेक्टड इस फिल्म ने उनके करियर को ऊंचाइयों पर ला खड़ा किया। फिल्म में फिरोज खान के साथ हेमा मालिनी, रेखा, प्रेमनाथ, इम्तियाज खान, डैनी डेंज़ोंग्पा, फरीदा जलाल, रणजीत आदि कलाकार नजर आए।
9 of 11
Nagin
- फोटो : social media
नागिन- 1976
किरदार - राज
ब्लॉक बस्टर हिट फिल्म नागिन को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट व प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म पहली मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को फ्रेंच फिल्म द ब्राइड वोर ब्लैक से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। फिल्म में फिरोज खान के साथ, सुनील दत्त, रीना रॉय, जीतेंद्र, संजय खान, विनोद मेहरा, रेखा व कई अन्य कलाकार नजर आए। इसके बाद इस फिल्म का तेलगु में भी रीमेक हुआ।
10 of 11
Qurbani
- फोटो : social media
कुर्बानी- 1980
किरदार - राजेश
फिरोज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्मों में से एक यह फिल्म एक इटेलियन फिल्म द मास्टर टच पर आधारित है। यह उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, इस फिल्म का बजट करीब 1.55 करोड़ है। फिल्म में फिरोज के साथ विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी और कादर खान भी नजर आए।
यह फिल्म भी फिरोज खान के प्रोडक्शन हाउस एफके प्रोडक्शन्स के बैनर तले ही बनी, जिसे उन्होंने खुद ही डायरेक्ट भी किया। फिल्म में फिरोज के साथ अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया अहम भूमिकाओं में हैं। अनिल और फिरोज भाई हैं। फिरोज एक पुलिसवाले हैं वहीं अनिल एक बिगड़ता भाई। दोनों एक ऐसे मोड़ पर आ खड़े हो जाते हैं, जहां फिरोज़ को अनिल को पकड़ने को कहा जाता है। यह फिल्म हॉलीवुड की डुअल इन द सन फिल्म पर आधारित है।