फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें कौन किस अंदाज में पहुंचा

Sun, 16 Jun 2019 09:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
miss india 2019 event - फोटो : social media
फेमिना मिस इंडिया 2019 का आयोजन बीती शाम मुंबई के सरदार वल्लभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इस इवेंट में 30 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। आगे की स्लाइड में देखिए इस इवेंट में कौन-कौन पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 8
huma qureshi - फोटो : social media
हुमा कुरैशी को मिस इंडिया इवेंट के फिनाले कॉम्पिटिशन में देखा गया। इस दौरान हुमा ने ब्लैक और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन का जंपसूट ड्रेस पहना था। उन्होंनेे बालों का जूड़ा बना रखा था। लुक्स की बात करें तो हुमा इम्प्रेस करने में खास कामयाब नहीं रहीं।
विज्ञापन

3 of 8
Miss India 2019 Finale - फोटो : social media
मिस एशिया पैसिफिक रह चुकीं दीया मिर्जा ने इस इवेंट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में दिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बालों को खुला रखा था, साथ ही लाइट मेकअप उन पर परफेक्ट लग रहा था।

4 of 8
chitrangada singh - फोटो : social media
चित्रांगदा सिंह फिल्मों में भले ही कम दिखती हों लेकिन इवेंट्स और पार्टियों में उन्हें अकसर स्पॉट किया जाता है। ब्लैक कलर की फ्रिल साड़ी में चित्रांगदा खूब जंच रही थीं।
विज्ञापन

5 of 8
manushi chhillar - फोटो : social media
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर यहां येलो कलर का स्लिट गाउन पहनकर पहुंचीं। माना जा रहा है मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
nora fatehi - फोटो : social media
अपने डांस से लोगों को दीवाना बना देने वालीं नोरा फतेही भी इस इवेंट में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, साथ ही बालों को खुला रखा था।
विज्ञापन

7 of 8
karan johar - फोटो : social media
ऐसे इवेंट में फिल्ममेकर करण जौहर ना पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है। करण जौहर ब्लैक कलर के अटायर में नजर आए।
विज्ञापन

8 of 8
vicky kaushal and neha dhupia - फोटो : social media
विक्की कौशल और नेहा धूपिया भी इस इवेंट में पहुंचे। विक्की कौशल जहां ब्लैक अटायर में दिखे तो वहीं नेहा धूपिया ने ब्लू कलर का गाउन पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें