राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब जीत लिया है । मुंबई में हुए इस इवेंट में मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति वास ने सुमन राव को ताज पहनाया। CA की पढ़ाई कर रहीं सुमन राव मिस इंडिया बनकर बेहद खुश हैं । अब वो थाईलैंड में होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी ।
विज्ञापन
2 of 7
suman rao
- फोटो : social media
22 साल की सुमन ने अपनी जीत पर कहा, 'मैं जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हूं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। मैं अपने माता-पिता से सबसे ज्यादा प्रभावित हूं। मेरे लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है।' सुमन अपने परिवार के बेहद करीब हैं ।
विज्ञापन
3 of 7
suman rao
- फोटो : social media
सुमन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । इसके अलावा सुमन सोशल वर्क करना भी पसंद करती हैं । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो एक गरीब महिला और उसके बच्चे के साथ नजर आ रही हैं ।
4 of 7
suman rao
- फोटो : social media
सुमन ने कुछ गरीब लोगों को खाने का सामान दान में दिया । इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुमन ने लिखा, 'इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती ।' साथ ही सुमन बीमार बच्चों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी चलाती हैं । इसकी जानकारी भी उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली ।
विज्ञापन
5 of 7
suman rao
- फोटो : social media
लोगों से चंदा इकट्ठा कर वो उन बच्चों का इलाज करवाती हैं जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होता है । वहीं कुछ तस्वीरों में सुमन अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय करती भी नजर आ रही हैं । मॉडलिंग के अलावा अनुकृति को डांस करने का भी शौक है ।
विज्ञापन
6 of 7
suman rao
- फोटो : social media
बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2019 में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कंम्पटीशन की पहली रनर अप तेलंगाना की संजना विज रहीं। बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता।
फेमिना मिस इंडिया 2019 कंम्पटीशन को करण जौहर, मनीषा पॉल और एक्स मिस वर्ल्ड एंड मिस इंडिया रहीं मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया। वहीं कटरीना कैफ, मौनी रॉय और नोरा फतेही ने इस इवेंट में खास प्रस्तुति दी थी। ये कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित हुआ था ।