फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 4' के सेट पर डांसर के साथ हुआ यौन शोषण, बोली- 'पहले उसने मुझे धक्का दिया और फिर मेरे...'

Fri, 26 Oct 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dancer - फोटो : twitter
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत साजिद खान, नाना पाटेकर और आलोक नाथ जैसे कई बड़े नाम फंस चुके हैं । खबरों की मानें तो फिल्म 'हाउसफुल 4' से नाना पाटेकर का पत्ता भी कट चुका है । अब 'हाउसफुल 4' के सेट पर डांसर से यौन शोषण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।
विज्ञापन

2 of 6
housefull 4 - फोटो : file photo
हाल ही में 'हाउसफुल 4' में डांसर के तौर पर काम करने वाली जूनियर आर्टिस्ट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सेट पर उसके साथ 6 लोगों ने बदतमीजी की । मामला इतना बढ़ गया कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।







 
विज्ञापन

3 of 6
हाउसफुल-4 - फोटो : file photo
अपने बयान में जूनियर आर्टिस्ट ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी । मैं अपने एक सहकर्मी के साथ बैठी हुई थी । तभी पवन शेट्टी और सागर चार लोगों के साथ उनके पास आए और जोर-जबरदस्ती करके मुझे अपने साथ ले जाने की कोशिश की ।'

4 of 6
housefull 4 - फोटो : file photo
एएनआई के ट्वीट के अनुसार महिला ने कहा, 'उन लोगों ने मुझे धमकी दी। मैं उन्हें रोकने की कोशिश की । तभी शेट्टी ने मुझे धक्का दिया और मेरा प्राइवेट पार्ट छूने लगा । मैं जैसे-तैसे करके वहां से भागी । मैंने उन लोगों पर मोलेस्टेशन का केस दर्ज करवाया है ।'
विज्ञापन

5 of 6
housefull 4
बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शौषण का आरोप लगाया है । इसके चलते साजिद ने भी 'हाउसफुल 4' छोड़ दी है । वहीं इस मामले पर अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा है कि जल्द से जल्द इनवेस्टिगेशन होनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshay kumar
इस मामले में फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मनोज मित्रा और डांसर्स के प्रमुख रमन देव ने सफाई दी है । मित्रा ने कहा है कि इस तरह के विवाद का होना बेहद निराशाजनक है। इस दौरान सेट पर अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख मौजूद नहीं थे । ये डांसर का निजी मामला है । इसका फिल्म शूट से कोई लेना-देना नहीं है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें